9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलकरियर बर्बाद नहीं होने देगा BCCI, जय शाह ने की ऋषभ की...

करियर बर्बाद नहीं होने देगा BCCI, जय शाह ने की ऋषभ की मां से बात

Published on

नई दिल्ली

भयानक सड़क हादसे के बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भले ही खतरे से बाहर हो, लेकिन इन मुश्किल हालाताों में बीसीसीआई अपने प्लेयर के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऋषभ पंत की हेल्थ पर अपडेट दिया गया है। साथ ही बोर्ड ने हरसंभव मदद का वादा भी किया है। ऋषभ का ईलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हो रहा है। सचिव जय शाह ने बयान जारी कर क्या कुछ कहा, चलिए आपको आगे बताते हैं।

ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मैच में लगातार उन्हें उठक-बैठक लगानी होती है। ऐसे में घुटनों का इंजर्ड होना करियर पर फुल स्टॉप भी लगा सकता है। भारत के लिए 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2,271 रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने 30 वनडे और 66 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

ऋषभ पंत के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। रगड़ की वजह से पूरी पीठ छिल चुकी है। मगर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां उनकी चोटों पर करीबी नजर रखने के साथ-साथ आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा। बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को बेस्ट ईलाज मिले और उसे इस दर्दनाक किस्से से बाहर निकलने के लिए हर संभव सहायता मिले।
जय शाह, सचिव, बीसीसीआई

अनफिट होने की वजह से ऋषभ को बेंगलुरु स्थित एनसीए तलब किया गया था, जहां वह अपनी फिटनेस दोबारा हासिल करते। इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। हादसे की बात करें तो ऋषभ पंत अपनी मर्सिडिज कार से होमटाउन रुड़की जा रहे थे, लेकिन दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई। दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से जब गाड़ी टकराई तब उसे पंत ही ड्राइव कर रहे थे। खुद गाड़ी चला रहे थे। उन्हें तुरंत सक्षम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आगे के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...