9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलगाड़ी धीरे चलाया कर... शिखर धवन ने दी थी सलाह, अब पछता...

गाड़ी धीरे चलाया कर… शिखर धवन ने दी थी सलाह, अब पछता रहे होंगे ऋषभ पंत

Published on

नई दिल्ली

25 साल के ऋषभ पंत को तीन साल पहले उनके सीनियर टीममेट शिखर धवन ने सलाह दी थी कि गाड़ी आराम से चलाया करो। अगर ऋषभ पंत अपने सीनियर साथी की बात मान लिए होते तो शायद आज अस्पताल में नहीं होते। हरिद्वार जिले के मंगलोर में पंत की कार सुबह साढ़े पांच बजे डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे में ऋषभ पंत बाल-बाल बचे। अब सोशल मीडिया पर शिखर धवन और ऋषभ पंत का यह पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि बड़ों की सलाह हल्के में नहीं लेनी चाहिए।

11 सेकंड का वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान का है। ऋषभ पंत और शिखर धवन दोनों दिल्ली कैपिटल्स की टीम से ही खेलते हैं। DC की जर्सी में नजर आ रहे दोनों क्रिकेटर्स शायद कोई गेम खेल रहे हैं, जिसमें पंत कैमरा के सामने शिखर धवन से कहते हैं, ‘एक एडवाइस, जो आप मुझे देना चाहो।’ धवन ने तपाक से जवाब दिया था, ‘गाड़ी आराम से चलाया कर’… दोनों फिर ठहाका लगाकर हंसने लगे। ठीक है मैं आपको एडवाइस लेता हूं और अब गाड़ी आराम से चलाऊंगा।’

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, ‘रूड़की में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। अब देशभर में ऋषभ पंत के बेहतर स्वास्थ्य की कामना हो रही है। एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना। शुक्र है कि वह खतरे से बाहर है। उनके जल्दी ठीक होने की कामना।’

पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-20 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार आपात ईकाई में पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई है। पहले एक्सरे के अनुसार कोई हड्डी नहीं टूटी है और कार में आग लगने के बावजूद वह कहीं से जले नहीं हैं । उन्हें माथे पर, बायीं आंख के ऊपर, घुटने में और पीठ में चोट लगी है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...