6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedनए साल का तोहफा, स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज,...

नए साल का तोहफा, स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, PPF और SSY में No Change

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने नए साल पर छोटी बचत में निवेश करने वालों को तोहफा दिया है। एनएससी (NSC) और डाकघर बजत योजनाओं पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है। लेकिन पीपीएफ (PPF) पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फाइनेंशियल ईयर की अंतिम तिमाही के लिए बढ़ी हुई दरें एक जनवरी, 2023 से प्रभावी होंगी। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर ब्याज बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया गया है जो अभी 6.8 फीसदी था। इसी तरह सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर ब्याज बढ़ाकर आठ परसेंट कर दिया गया है। अभी इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सरकार की यह वृद्धि हाल में ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी के अनुरूप है। हालांकि, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। एक से पांच साल की अवधि की डाकघर सावधि जमा योजना पर ब्याज दरें 1.1 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। मासिक आय योजना में भी 6.7 प्रतिशत की जगह अब 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

सरकार हर तिमाही स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्याज दरों की समीक्षा करती है। इसके लिए श्यामला गोपीनाथ कमेटी का फॉर्म्युला अपनाया जाता है। कमेटी ने सुझाव दिया था कि विभिन्न बचत योजनाओं पर ब्याज दर समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड्स की तुलना में 25 से 100 बीपीएस अधिक होनी चाहिए। सरकार ने चार साल बाद पिछली तिमाही में कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाई थी। अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के लिए तीन योजनाओं की ब्याज दर में 10 से 30 बीपीएस का इजाफा किया गया था।

स्कीम मौजूदा ब्याज (% में) बढ़ी हुई ब्याज दर (% में)
सेविंग्स डिपॉजिट 4.0 4.0
वन ईयर टाइम डिपॉजिट 5.5 6.6
टू ईयर टाइम डिपॉजिट 5.7 6.8
थ्री ईयर टाइम डिपॉजिट 5.8 6.9
फाइव ईयर टाइम डिपॉजिट 6.7 7.0
फाइव ईयर रिकरिंग डिपॉजिट 5.8 5.8
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम 7.6 8.0
मंथली इनकम अकाउंट स्कीम 6.7 7.1
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 6.8 8.0
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम 7.1 7.1
किसान विकास पत्र 7.0 7.2
सुकन्या समृद्धि स्कीम 7.6 7.6

स्रोत: फाइनेंस मिनिस्ट्री सर्कुलर

पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि में फिर बदलाव नहीं
पिछली तिमाही में सरकार ने सीनियर सिटीजन स्कीम के लिए ब्याज दर में 20 बीपीएस का इजाफा करके इसे 7.6 फीसदी कर दिया था। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई थी और यह सात फीसदी हो गई थी। तीन साल की अवधि वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर इसे 30 बीपीएस बढ़ाकर 5.8 फीसदी किया गया था। इसी तरह दो साल टेन्योर वाली स्कीम के लिए इसमें 20 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई थी। पिछली बार भी पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

सरकारी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को देखते हुए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। महंगाई में कमी के संकेत मिलने लगे हैं। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो अप्रैल 2023 में अगली तिमाही में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है। इसके लिए अगर महंगाई बढ़ती है तो स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में अगली तिमाही में ब्याज दरें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...