6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedडिफॉल्ट की ओर बढ़ रहा कंगाल पाकिस्तान, 2022 में विदेशी मुद्रा भंडार...

डिफॉल्ट की ओर बढ़ रहा कंगाल पाकिस्तान, 2022 में विदेशी मुद्रा भंडार अपने ‘निचले स्तर’ पर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की आर्थव्यवस्था अपने सबसे खराब समय को देख रही है। पाकिस्तान को IMF से कर्ज की किश्त का इंतजार है, लेकिन ऐसा कोई भी लोन अभी तक नहीं मिला है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गुरुवार को 29 करोड़ डॉलर और कम हो गया। अब पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 अरब डॉलर बचा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार आठ साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है। अपने विदेशी कर्जों को चुकाने के लिए पाकिस्तान को अब और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तान का कर्ज इतना ज्यादा है कि तालिबान भी इसे लेकर मौज ले रहा है।

पाकिस्तान का विदेशी कर्ज आसमान छूता चला जा रहा है, लेकिन वित्त मंत्री इशाक डार जोर देकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं करेगा। जमीन पर मौजूद स्थिति और वित्त मंत्री की बातें एक दूसरे के विपरीत हैं। 2023 के वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही केंद्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार गिरता जा रहा है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के ही विश्लेषक और विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था के चलते पाकिस्तान डिफॉल्ट करने के करीब है। वह वित्त मंत्री के बयानों पर भरोसा नहीं करते।

पाकिस्तानी रुपया हुआ खस्ताहाल
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार आने के बाद से ही लगातार पाकिस्तान स्टेट बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार गिर रहा है। इस दौरान कई मौके ऐसे आए हैं जब पाकिस्तान अपने कर्जों को चुकाने में सक्षम नहीं रहा। अप्रैल में जब इमरान खान के नेतृत्व वाली PTI सरकार थी तब पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 10.5 अरब डॉलर था। पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने का डर पाकिस्तानी रुपए की गिरती कीमतों में भी दिखता है। अप्रैल में 1 डॉलर 180 पाकिस्तानी रुपए के बराबर था। गुरुवार को यह 226 रुपए का हो गया। पाकिस्तान की सरकार अपने लोगों को डॉलर खरीदने से रोक रही है, जिसके बाद देश में डॉलर का ग्रे मार्केट बढ़ा है। यहां एक डॉलर 260-270 पाकिस्तानी रुपए का मिल रहा है।

विदेशी निवेश में आई कमी
खराब अर्थव्यवस्था के कारण पाकिस्तान में विदेशी निवेश में भी कमी आई है। इस साल जुलाई-नवंबर के बीच पाकिस्तान में 43 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश आया। पिछले साल इसी महीने 88.5 करोड़ डॉलर आए थे। विदेशी निवेश में लगभग 51 फीसदी गिरावट हुई है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अभी तक सऊदी अरब और चीन में से किसी ने भी उन्हें आर्थिक मदद देने की घोषणा नहीं की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...