9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलपांच क्रिकेटर जिन्होंने रोड एक्सीडेंट में मौत का सामना कर मैदान पर...

पांच क्रिकेटर जिन्होंने रोड एक्सीडेंट में मौत का सामना कर मैदान पर की वापसी!

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कार का 30 दिसंबर को तड़के सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया। इस दर्दनाक घटना में पंत को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंत दिल्ली से अपने घर जा रहा थे इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। डिवाइडर से टकराते ही उनके कार में आग लग गई। हालांकि समय रहते प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें कार से निकाल लिया।

पंत के अलावा इन क्रिकेटरों का भी हो चुका है रोड एक्सीडेंट
इस एक्सिडेंट में पंत को सर और पैर चोट लगी है और माना जा रहा है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में समय लग सकता है। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं पांच ऐसे क्रिकेटरों के बारे में, जिनका रोड एक्सीडेंट हुआ था और कुछ तो इसके बाद मैदान पर दमदार वापसी भी की थी।

देहरादून से दिल्ली आते समय शमी को लगी थी गंभीर चोट
मौजूदा समय में टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी साल 2018 में रोड एक्सीडेंट हुआ था। शमी देहरादून से दिल्ली आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शमी के दाहिने आंख के ऊपर टांके लगे थे। इस हादसे से बाद शमी ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की थी।

श्रीलंका के स्पिनर ने मार दी एक महिला को टक्कर
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज कौशल लोकुराच्ची भी एक क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने रोड एक्सीडेंट के बाद मैदान पर शानदार वापसी की थी। कौशल ने श्रीलंका के लिए अप्रैल 2003 में अपना डेब्यू किया था और अगस्त में महीने में उनका एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में कौशल के कंधे में चोट आई थी। कौशल का यह कार एक्सीडेंट इतना घातक था कि इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सस्पेंड कर दिया था। हालांकि इसके बाद कौशल ने वापसी की और साल 2012 में वह अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेले थे।

पूर्व कप्तान पटौदी भी कार दुर्घटना के बाद कर चुके हैं वापसी
भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी भी कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की थी। 20 साल की उम्र में पटौदी के कार का दुर्घटना हुआ था जिसमें उनकी दाईं आंख खराब हो गई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की।

साईराज बहुतुले के पैर में लगी थी रॉड
भारत के नामचीन क्रिकेटर रहे साईराज बहुतुले का भी एक गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। साईराज बहुतुले 17 साल की उम्र में मुंबई के मरीन ड्राइव के पास अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में उनके एक दोस्त की मौत हो गई थी जबकि साईराज के पैर में रॉड लगाया था। साईराज को इस चोट से उबरने के लिए करीब एक साल लग गया लेकिन इसके बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की और भारत के लिए भी क्रिकेट खेले।

सुनील गावस्कर का भी हुआ था एक्सीडेंट
भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का भी साल 2014 में कार एक्सीडेंट हुआ था। हालांकि गावस्कर उस समय तक क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। गावस्कर का यह एक्सीडेंट मैनचेस्टर में हुआ था जब लंदन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके ड्राइवर को नींद आ गई थी। हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...