6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedफोर्ड पर फिर अहसान करने जा रहे रतन टाटा, नए साल में...

फोर्ड पर फिर अहसान करने जा रहे रतन टाटा, नए साल में पूरी होगी डील

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी की दिग्गज ऑटो कंपनी फोर्ड मोटर्स भारत में अपना कारोबार समेट चुकी है। कंपनी ने भारत में अपना प्लांट टाटा मोटर्स को बेच दिया है। टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का कहना है कि गुजरात के साणंद में स्थित फोर्ड मोटर्स के प्लांट के ट्रांसफर की डील 10 जनवरी, 2023 तक पूरी हो जाएगी। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए पिछले साल अगस्त में 725.7 करोड़ रुपये की डील हुई थी। इस प्लांट की सालाना क्षमता तीन लाख यूनिट है जिसे 420,000 यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। डील के मुताबिक फोर्ड इंडिया के सभी कर्मचारियों को पुरानी शर्तों पर टाटा मोटर्स में नौकरी का ऑफर दिया गया है।

टाटा मोटर्स और फोर्ड के बीच यह दूसरी डील है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने मार्च 2008 में जगुआर लैंड रोवर को फोर्ड से 2.3 अरब डॉलर में खरीदा था। साल 2011 में फोर्ड ने करीब 8000 करोड़ रुपये निवेश कर साणंद में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की थी। करीब 10 साल के दौरान इंडियन मार्केट में 2 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलने के बाद आखिरकार फोर्ड ने भारत छोड़ने का फैसला किया और फिर सारी कारों का प्रोडक्शन भी रुक गया। अब उसके प्लांट में टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाएगी।

फोर्ड ने मारा था ताना
फोर्ड मोटर्स के चेयरमैन बिल फोर्ड ने साल 1999 में रतन टाटा को औकात दिखाने की कोशिश की। यह वह दौर था जब टाटा की इंडिका फेल हो रही थी। रतन टाटा ने इसे फोर्ड को बेचने की कोशिश की थी। तब बिल फोर्ड ने अमेरिका में रतन टाटा से कहा कि जब पैसेंजर कार बनाने का कोई अनुभव नहीं था तो फिर इसमें क्यों उतरे। हम आपका कार बिजनस खरीद कर आप पर अहसान ही करेंगे।

इस बात से रतन टाटा बुरी तरह हिल गए थे। उसी रात उन्होंने कार बिजनस बेचने का फैसला टाल दिया था। इसके बाद उन्होंने टाटा मोटर्स को बुलंदियों पर पहुंचाया। टाटा मोटर्स के पास कई बेस्ट सेलिंग कारें थीं जबकि फोर्ड को काफी घाटा हो रहा था। उसके दो ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर बुरी हालत में थे। तब टाटा मोटर्स ने इन्हें खरीदने का ऑफर फोर्ड को दिया। डील के सिलसिले में फोर्ड की टीम मुंबई आई और बिल फोर्ड को कहना पड़ा, ‘आप हमें बड़ा फेवर कर रहे हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...