कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये सीजन तो इस बार टीआरपी लिस्ट में भी छाया हुआ है। जहां कंटेस्टेंट्स मेकर्स को खूब सारा मसाला परोस रहे हैं। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान सबकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को ये सब पसंद भी आ रहा है। लेकिन इस बीच एक दुख भरी खबर तैर रही है और वो है शो की होस्टिंग को लेकर। कहा जा रहा है जैसे ही 16वां सीजन 4 हफ्ते के लिए एक्सटेंड किया गया है, वैसे ही मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है।
दरअसल, बिग बॉस 16 अब 12 फरवरी, 2023 तक आएगा। ऐसे में मेकर्स ने सलमान खान के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया है। मतलब एक्टर ने पहले जिस तारीख तक शो को होस्ट करने वाले कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था, वह 7 जनवरी को खत्म हो जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आने वाले शुक्रवार का वार और शनिवार का वार में सलमान खान नहीं बल्कि कोई और ही शो को होस्ट करता दिखाई देगा।
सलमान की जगह करण जौहर आएंगे नजर?
ट्विटर हैंडल ‘खबरी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने शो के एक्सटेंड होने पर अपनी डेट्स नहीं दी हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी जगह कोई और नहीं बल्कि करण जौहर ले सकते हैं, जिन्होंने एक्टर के डेंगू होने पर जिम्मा संभाला था। अब अगर कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं हुआ तो फिर से दो दिन दर्शकों को करण जौहर ही दिखाई देंगे। हालांकि बिग बॉस का होस्ट सलमान खान से बेहतर कोई नहीं कर पाता है। भले करण ने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट किया है।
फराह खान को नहीं मिलेगी होस्ट की जिम्मेदारी
बता दें कि इन दोनों के अलावा बिग बॉस के पिछले सीजन्स फराह खान भी होस्ट कर चुकी हैं। उन्हें सलमान खान की गैर मौजूदगी में ये जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पिछले साल 2021 में भी जब सलमान खान दिसंबर महीने में ‘दबंग टूर’ में बिजी थे, तब फराह खान ने ही होस्ट किया था। इसके अलावा, वह पहले के भी सीजन्स में सलमान खान के न रहने पर घरवालों को फटकार लगाते हुए दिखाई दी थीं। इस बार घर में भाई साजिद खान के होने की वजह से शायद उन्हें ये मौका नहीं दिया जा रहा है।
