9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलनींद नहीं, इस वजह से हुआ कार एक्सीडेंट! ऋषभ पंत ने बताया

नींद नहीं, इस वजह से हुआ कार एक्सीडेंट! ऋषभ पंत ने बताया

Published on

देहरादून,

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा खुद पंत ने ही किया है. एक्सीडेंट के बाद जब पंत को रूड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया था. तब पंत ने बताया था कि नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी.

रूड़की के बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. यहां पंत से मिलने के लिए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की भी एक टीम पहुंची है. इसी दौरान ऋषभ पंत ने डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा से मिलकर नया खुलासा किया है. श्याम शर्मा ने एजेंसी को यह जानकारी दी है.

गड्ढे को बचाने के चक्कर में हुआ पंत का एक्सीडेंट
श्याम शर्मा जब हाल-चाल जानने के लिए ऋषभ पंत से मिले, तो उन्होंने हादसा कैसे हुआ? इसके बारे में भी बात की. इस पर पंत ने खुलासा करते हुए कहा कि गड्ढा सामने आ गया था. उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है.दरअसल, श्याम शर्मा से पूछा गया कि पंत ने हादसे का क्या कारण बताया? इस पर डीडीसीए के डायरेक्टर ने एजेंसी को बताया, ‘रात का टाइम था… वो कुछ गड्ढा सा आ गया था, उसको बचाने के चक्कर में हुआ.’

लंदन में पंत के इलाज का फैसला बीसीसीआई करेगा
श्याम शर्मा ने बताया कि ऋषभ पंत को फिलहाल एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है. उन्हें फिलहाल दिल्ली भी शिफ्ट नहीं किया जाएगा. लिगमेंट ट्रीटमेंट के लिए यदि ऋषभ पंत को लंदन ले जाना पड़ा, तो इसका फैसला बीसीसीआई ही करेगा. ऋषभ पंत को कहीं भी शिफ्ट करने का फैसला बीसीसीआई करेगा. ऋषभ पंत को थोड़ा दर्द है, लेकिन वह अब भी मुस्कुरा रहा है. बीसीसीआई सभी डॉक्टर्स के टच में है.

दो महीने में ग्राउंड पर होंगे ऋषभ पंत
वहीं, DDCA के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, ‘ऋषभ पंत की जो अभी तक रिपोर्ट आई है उस हिसाब से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं. हमें उम्मीद है कि 2 महीने में पंत ग्राउंड में होगा. DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ऋषभ पंत से मिलने देहरादून पहुंच चुके हैं और BCCI ऋषभ पंत का बेस्ट इलाज करा रहा है.’

ऋषभ पंत खुद कार चलाकर अपने घर रूड़की जा रहे थे
बता दें कि ऋषभ पंत को चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ अगली सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था. इसके बाद वह अपनी कार से रूड़की जा रही थे. इसी दौरान यह कार एक्सीडेंट रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुआ.पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे. हादसे के बाद पंत ने बताया था कि ड्राइविंग के दौरान उन्हें नींद की झपकी आई और कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...