6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'चुप्पी को कमजोरी समझा...', तुनिशा केस के आरोपी शीजान की बहनें भड़कीं

‘चुप्पी को कमजोरी समझा…’, तुनिशा केस के आरोपी शीजान की बहनें भड़कीं

Published on

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में एक्टर शीजान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. शीजान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बीच शीजान को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. तुनिशा की मां ने शीजान और उसके परिवार पर बड़े आरोप लगाए हैं. बताया गया था कि शीजान ने तुनिशा को थप्पड़ मारा था और उसे उर्दू पढ़ने और हिजाब पहनने को कहा करता था. भाई की बदनामी होने देख शीजान खान की बहनों ने बयान जारी किया है.

भाई की बदनामी से परेशान फलक और शफक
शीजान की बहन फलक और शफक नाज ने बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘ये देखकर हमारा दिल टूट रहा है कि कैसे हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी समझा गया. शायद इसी को घोर कलयुग कहा जाता है. कुछ मीडिया पोर्टल्स की रिसर्च कहां है जब वो चीजों की रिपोर्टिंग करते हैं. लोगों का कॉमन सेंस कहां है? जो भी लोग शीजान को बदनाम कर रहे हैं वो खुद से ये बात पूछें कि क्या आप सिचुएशन के आधार पर बात कर रहे हैं या एक धर्म की तरफ अपनी नफरत की वजह से बात कर रहे हैं? या फिर आप पिछली बातों के प्रभाव की वजह से बात कर रहे हैं? जाग जाओ यार.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पत्रकारिता का एक सेक्शन इतना नीचे गिर गया है कि वो बस टीआरपी के आधार पर ही चलता है. और आप उसके उपभोक्ता हैं. आपकी भी ये बराबर की जिम्मेदरी है कि आप अविश्वसनीय सूत्रों से न्यूज रिपोर्ट ना करें. बेवकूफ ना बनें. ये देखना बहुत परेशान करने वाला है कि कैसे लोग शीजान को बदनाम करने में लगे हुए हैं. कहानियां बना रहे हैं. धर्म को बीच में घसीट रहे हैं. अनजाने लोग 15 मिनट के फेम के लिए कुछ भी दावे कर रहे हैं. इस सिचुएशन ने साबित कर दिया है कि कुछ लोग दूसरे को बदनाम करने कितना नीचे गिर सकते हैं. भगवान तुनिशा का भला करे. उम्मीद है उसे बेहतर जगह मिली होगी.’

शीजान के वकील ने कही बड़ी बातें 
शनिवार, 31 दिसंबर को कोर्ट में शीजान खान की पेशी हुई थी. इस बारे में शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोबारा एक्टर की रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने नकार दिया. शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. चार याचिकाओं में से एक याचिका में घर का खाना और दवाई मंजूर किया गया है. शीजान के बाल काटने और उन्हें जेल में सुरक्षा देने पर 2 जनवरी को सुनवाई होगी. इस केस में सीक्रेट गर्लफ्रेंड थी या सीक्रेट बॉयफ्रेंड था, इसके सबूत हमने दे दिए हैं. सोमवार को सुबह 11 बजे हम जमानत अर्जी कोर्ट में डालेंगे.

वकील शैलेंद्र मिश्रा ने ये भी कहा कि ये पवन शर्मा कौन है? ये केस गुमराह कर रहा है. किया किसी और ने है और भुगत कोई और रहा है. मेरे पास सबूत है कि तुनिशा मूवऑन कर चुकी थी. पवन शर्मा और उसके मामा का कोई संबंध नहीं है. सोमवार को शीजान का परिवार प्रेस कांफ्रेंस करेगा. मीडिया ट्रायल की वजह से शीजान पर केस बनाया गया है. तुनिशा की मां को सब पता था. एक्ट्रेस का परिवार केस को गुमराह कर रहा.

वकील कहते हैं कि जो खुद दरगाह नहीं जाता, वो तुनिशा को दरगाह क्यों ले जाएगा. बेगुनाह लड़का जेल में है. किसने जांच को मिसलीड किया? पवन शर्मा सच्चा मामा है क्या? तुनिशा की मां ने अपनी बेटी को बीस साल मिसगाइड किया. स्टेप फादर की एंट्री होने जा रही है. पहले दिन से स्टेप फादर की एंट्री है. हम स्टेप फादर और सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...