8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलऋषभ पंत के माथे की प्लास्टिक सर्जरी हुई, मौत से जंग जीत...

ऋषभ पंत के माथे की प्लास्टिक सर्जरी हुई, मौत से जंग जीत रहा योद्धा क्रिकेटर

Published on

देहरादून

स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की हेल्थ पर बड़ी अपडेट सामने आई है। घातक दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत के माथे की सफल प्लास्टिक सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने कहा है कि सर्जरी पर अच्छी प्रतिक्रिया हो रही है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार जिले के नारसन में पंत की कार का एक्सीडेंंट हो गया था। शनिवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अधिकारियों की एक टीम ने उनसे देहरादून के मैक्स अस्पताल में मुलाकात की।

अस्पताल ने शनिवार को कोई बयान जारी नहीं किया था। हालांकि, डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने कहा कि पंत स्माइल कर रहे हैं। उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई गई है। दुर्घटना में उन्हें माथे पर बड़ा कट लग गया था। बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे हाईवे पर डिवाइडर रेलिंग से टकराने के बाद पंत की कार में आग लग गई थी। पंत को कार से हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकाला था। इससे उनकी जान बच पाई।

शर्मा ने आगे कहा, ‘बीसीसीआई के डॉक्टरों की एक टीम मैक्स अस्पताल की मेडिकल टीम के साथ लगातार संपर्क में है और बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल उन्हें देहरादून से शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जहां तक लिगामेंट की बात है उनके दाहिने घुटने में चोट है। उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्हें सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर और साथी क्रिकेटर नीतीश राणा ने भी शनिवार सुबह अस्पताल में पंत से मुलाकात की। पंत और उनके परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद दोनों अभिनेताओं ने कहा कि वे उनके प्रशंसकों और आम नागरिकों के रूप में उनसे मिलने गए। खेर ने कहा, ‘हमने पाया कि वह काफी बेहतर स्थिति में हैं। वह एक लड़ाकू हैं। भगवान की कृपा और प्रार्थना से वह ठीक हैं। हम उनका मनोबल बढ़ाने के लिए वहां गए थे ताकि वह जल्दी से ठीक हो जाएं और फिर से मैदान पर उतरे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...