8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'एनिमल' में खून से लथपथ रणबीर का खूंखार अंदाज, फैन्स बोले- खतरनाक

‘एनिमल’ में खून से लथपथ रणबीर का खूंखार अंदाज, फैन्स बोले- खतरनाक

Published on

रणबीर कपूर ने नए साल के मौके पर फैंस को खास गिफ्ट दिया है. जी हां, रणबीर की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. एनिमल के पोस्टर में रणबीर बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. रणबीर के इंटेंस लुक को देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं.

रणबीर का खूंखार अंदाज
एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड लुक दिखाई दे रहा है. वे किसी को गुस्से से देख रहे हैं. लंबी दाढ़ी और घुंघराले लंबे बालों में खून से लथपथ रणबीर का इंटेंस लुक देखने लायक है. उनके हाथ में एक धारदार कुल्हाड़ी भी है. इस भौकाली लुक में रणबीर किसी को घूरते हुए सिगरेट जला रहे हैं. एनिमल के पोस्टर में रणबीर का लुक इतना इंटेंस हैं, तो जरा सोचिए फिल्म में उनका किरदार कितना खूंखार होने वाला है. रणबीर का इतना खूंखार अंदाज किसी फिल्म में पहले नहीं देखा गया है.

फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट
एनिमल में रणबीर के लुक की उनके फैंस तो जमकर तारीफ कर रहे हैं. पोस्टर में रणबीर की बॉडी, उनके स्वैग, और किलर अंदाज के फैंस दीवाने हो रहे हैं. कोई रणबीर के लुक को खतरनाक बता रहा है तो कोई किलर कहकर उनकी तारीफ कर रहा है. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने कबीर सिंह और पुष्पा को मिक्स करके एनिमल में रणबीर का लुक क्रिएट किया है. एक यूजर ने लिखा- कबीर सिंह और पुष्पा दोनों कैरेक्टर्स का मिक्स क्यों लग रहा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या मतलब केजीएफ का रीमेक होगा क्या?

कब रिलीज होगी फिल्म?
रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने कबीर सिंह बनाई थी. फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम रोल में दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग अवतार में दिखाई देने वाले हैं. अब देखते हैं कि रिलीज के बाद रणबीर की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...