8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedWhatsApp कर बैठा New Year पर गलती! सरकार ने लगाई फटकार, तो...

WhatsApp कर बैठा New Year पर गलती! सरकार ने लगाई फटकार, तो मांगनी पड़ी माफी

Published on

नई दिल्ली

WhatsApp ने New Year सेलिब्रेशन में गलती कर बैठा। दरअसल WhatsApp की तरफ से वर्ल्ड मैप शेयर किया गया था, जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था। इस नक्शे में भारत के कई हिस्सों को पाकिस्तान और चीन का बताया गया था। WhatsApp की इस गलती पर सरकरा की तरफ से कंपनी को फटकार लगाई गई। आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर लिखा कि WhatsApp को इस मैप को तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भारत में आपको काम करना है, तो भारत का सही मैप दिखाना होगा।

सरकार की फटकार के बाद मांगी माफी
सरकार की सख्ती के बाद WhatsApp को अपनी इस गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी है। WhatsApp ने मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है कि हमारी इस तरह के बिना इरादतन वाली गलती को उजागर करने के लिए आपका धन्यवाद। कंपनी की तरफ से गलती को सुधार दिया गया है। WhatsApp इस गलती के लिए आपसे माफी मांगती है। हम सुनिश्चित करेंगे को दोबारा इस तरह की गलती न हो।

पहले भी गूगल और बाकी टेक कंपनियां कर चुकी है ऐसी गलती
वैसे बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह से भारत का गलत नक्शा पेश किया जा रहा हो। इससे पहले गूगल मैप और अन्य टेक कंपनियों की तरफ से भी भारत का गलत नक्शा पेश किया जा चुका है। बता दें कि टेक कंपनियां भारत में भारत के नक्शे को अलग तरह से पेश करती हैं, जबकि बाकी दुनिया में POK और चीनी कब्जे वाले भारत के हिस्से को विवादित भूमि के तौर पर दिखाती हैं। हालांकि कई बार इन कंपनियों को POK को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया है। वही अक्साई चीन को चीन का हिस्सा बताया था। इस तरह की गलतियां बार-बार हो रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...