8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअदनान सामी को भारतीय नागरिक बनने में लगे 18 साल, बोले 'आसान...

अदनान सामी को भारतीय नागरिक बनने में लगे 18 साल, बोले ‘आसान नहीं था’

Published on

सिंगर अदनान सामी को इंग्लैंड में पैदा हुए थे और उनके पास पाकिस्तान की नागरिकता थी. भारत में लगातार कई सालों से काम कर रहे सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी. अपनी बदली नागरिकता के कारण वो खूब चर्चा में रहे थे. अब अदनान सामी ने बताया है कि भारतीय नागरिक बनने के लिए उन्होंने बहुत मुश्किलें झेली हैं.

अदनान ने एक नई बातचीत में कहा है कि उनकी जिंदगी इतनी ‘क्रेजी’ रही है कि अगर वो बॉलीवुड की फिल्में लिखने वालों को अपनी कहानी बताएं, तो वो सब हंसने लगेंगे और कहेंगे कि वो बातें बना रहे हैं. एक नए इंटरव्यू में अदनान ने बताया कि भारतीय नागरिकता लेने में उन्हें 18 साल का वक्त लगा और जनता को इसके बारे में आधा भी नहीं पता.

आसान नहीं था भारतीय नागरिक बनना 
मैशेबल इंडिया यूट्यूब चैनल के साथ नई बातचीत में अदनान ने कहा कि भारत की नागरिकता लेने में उन्हें काफी ट्विस्ट और टर्न झेलने पड़े, और कई बार निराशा भी हाथ लगी. उन्होंने बताया कि दो बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. अदनान ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि ये बहुत आसान रहा होगा क्योंकि मैं सेलेब्रिटी हूं. लेकिन ये आसान नहीं था.’

अपने इस स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए अदनान ने बताया, ‘आसान सॉल्यूशन जैसा कुछ नहीं होता. आपको हर चीज के लिए मेहनत करनी पड़ती है. बात सिर्फ ये है कि आपको (पब्लिक को) इसका पता एक दिन अचानक चला. आप एक दिन सो कर उठे और अखबारों से आपको पता चला कि मुझे भारतीय नागरिकता मिल गई है.’

डेढ़ साल तक किसी देश के नहीं थे अदनान 
अदनान ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें भरतीय नागरिकता लेने में 18 साल लगे. उन्होंने कहा, ‘मैं यहां ये कहना चाहता हूं कि उन 18 सालों में मैंने दुनिया को कुछ भी नहीं बताया. मुझे दो बार रिजेक्ट कर दिया गया. मुझे मेरी ऑरिजिनल नागरिकता छोड़नी पड़ी और इस बीच डेढ़ साल ऐसे भी बीते, जब मैं किसी भी देश का नहीं था. एक पासपोर्ट बस एक डॉक्यूमेंट होता है, लेकिन मैं किसी भी देश का नहीं था, इस हालत में मैं ट्रेवल नहीं कर सकता था, कुछ भी नहीं कर सकता था.’

पिछले साल हुए टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया, तो अदनान ने इंग्लैंड को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया था. पहले पाकिस्तानी रहे अदनान के इस ट्वीट पर उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया था. इसके जवाब में अदनान ने ट्विटर पर कहा था कि पाकिस्तान में उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ, जो उनके वहां की नागरिकता छोड़ने का बड़ा कारण बना. उन्होंने ये भी कहा था कि वो एक दिन ये खुलासा करेंगे कि पाकिस्तान में उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ और ये बहुत लोगों को शॉक कर देगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...