8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअब्दू रोजिक संग उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, उड़ा मजाक

अब्दू रोजिक संग उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, उड़ा मजाक

Published on

बिग बॉस 16 के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक काफी समय से खबरों में चल रहे हैं. अब्दू को उनकी क्यूटनेस के साथ-साथ सीधे-सादे व्यवहार के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में वो जहां जाते हैं हर कोई अब्दू रोजिक का दीवाना हो जाता है. कुछ समय पहले उर्फी जावेद के साथ भी यही हुआ था. एक इवेंट में उर्फी और अब्दू की मुलाकात हुई थी. इवेंट का थ्रोबैक वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है.

सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में उर्फी को काली साड़ी पहने बैठे देखा जा सकता है. उनके साथ अब्दू रोजिक ब्लू पैंट सूट पहने बैठे हैं. दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं. उर्फी को देखकर लग रहा है कि वो अब्दू से मजाक कर रही हैं. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने स्टार्स के बीच की बातचीत का अपना ही वर्जन निकाल दिया है. ऐसे में उर्फी का मजाक भी बनने लगा है.

वीडियो पर ढेरों यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक के बाद एक यूजर्स उर्फी को लेकर कमेंट वीडियो पर ड्रॉप कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘वो अपने ड्रेसिंग सेंस के बारे में पूछ रही है कि क्या अब्दू के देश में इसकी इजाजत है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उर्फी को अब्दू के छोटे कपड़े चाहिए होंगे शायद, मांग रही है.’ एक और ने लिखा, ‘अब्दू तुम्हें इस औरत से नहीं मिलना चाहिए था.’ एक अन्य यूजर और ने लिखा, ‘वो बोल रही है कपड़े क्यों पहनते हो.’

उर्फी जावेद इन दिनों अपने कपड़ों के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के चलते भी खबरों में हैं. एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत पर उर्फी ने अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने लड़कियों से जिंदगी में कभी भी दिल टूटने के बाद ऐसा कदम न उठाने की अपील की थी.

उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, ‘हां, शीजान गलत हो सकता है. शायद उसने तुनिशा को धोखा दिया हो. लेकिन तुनिशा की मौत के लिए हम शीजान को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता तो आप उसे जबरदस्ती अपने साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. गर्ल्स कोई भी इस लायक नहीं होता कि आप उसके लिए अपनी कीमती जान दे दो.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...