8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedलगातार 10वें महीने बना रिकॉर्ड, दिसंबर में GST से भरा सरकार का...

लगातार 10वें महीने बना रिकॉर्ड, दिसंबर में GST से भरा सरकार का खजाना

Published on

नई दिल्ली,

लगातार दसवें महीने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है. वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दिसंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. ये एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है. नवंबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले की अवधि से 11 प्रतिशत अधिक था. जीएसटी से सरकार की जोरदार कमाई हो रही है.

किसका कितना हिस्सा?
मंत्रालय ने कहा कि दिसंबर 2022 के दौरान ग्रॉस जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये रहा है. इसमें केंद्रीय जीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये का हिस्सा है. दिसंबर 2022 में नियमित सेटलमेंट के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST 63,380 करोड़ रुपये और SGST 64,451 करोड़ रुपये था. नियमित सेटलमेंट के रूप में 36,669 करोड़ रुपये सीजीएसटी का हिस्सा और एसजीएसटी के रूप में 31,094 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया है.

गुड्स के आयात हासिल रेवेन्यू
आईजीएसटी में गुड्स के इंपोर्ट से आई रकम (40,263) भी शामिल है. इसके अलावा सेस का हिस्सा 11,005 करोड़ रुपये का रहा है. इसमें 850 करोड़ रुपये की रकम गुड्स के आयात से हासिल हुई है. नवंबर में 7.9 करोड़ ई-वे बिल जेनरेट हुए, जो अक्टूबर में जेनरेट 7.6 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक थे.

इस वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन
अक्टूबर 2022 में GST Collection 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था. सितंबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा था. इस वित्‍त वर्ष 2023 की बात करें तो सितंबर में GST कलेक्शन 1.47 लाख करोड़, अगस्त में 1.43 लाख करोड़, जुलाई में 1.48 लाख करोड़, जून में 1.44 लाख करोड़, मई में 1.40 लाख करोड़ अप्रैल में सबसे ज्यादा 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा था.

कैसे हो रहा रिकॉर्ड कलेक्शन?
मंत्रालय ने कुछ महीने पहले कहा था कि जीएसटी काउंसिल के लिए फैसले का साफ असर दिखने लगा है. जीएसटी काउंसिल ने पिछले कुछ महीनों के दौरान बेहतर अनुपालन के लिए कई उपायों की पहल की. जीएसटी का कलेक्शन उस वक्त बढ़ रहा है, जब रिजर्व बैंक लगातार रेपो रेट में इजाफा कर रहा है. दिसंबर में भी केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट नें 0.35 फीसदी का इजाफा किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...