8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'जब जिंदगी में दुख आता है...', SSR-सुसाइड के बारे में सोचने पर...

‘जब जिंदगी में दुख आता है…’, SSR-सुसाइड के बारे में सोचने पर बोले अमित साध

Published on

फिल्म ‘काई पो छे’ के एक्टर अमित साध इन दिनों चर्चे में बने हुए हैं. अमित ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि वह एक समय पर सुसाइडल थे. इसके अलावा उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बारे में भी बात की. अब अमित ने इसी कड़ी में एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे अगर आप किसी को जानते हैं जो डिप्रेशन में है तो कैसे आप उसे अपनी जान लेने से रोक सकते हैं.

अमित साध ने कहा, ‘लोगों को बेहतर बनना पड़ेगा. हमें दयालु और नम्र बनने की जरूरत है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे जिंदगी में बहुत अच्छे लोग मिले. जब मैं सुसाइडल फेज से गुजर रहा था कुछ अच्छे लोगों ने मुझे कॉल किया था. मुझसे बात की और मुझे कुछ दिनों तक अच्छा लगा था. सभी के पास पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स और परिवार हैं. लेकिन फिल्मों के बिजनेस में हम ज्यादातर समय अपने और अपने साथी कलाकारों के साथ बिताते हैं. हम लंबे घंटों तक काम करते हैं, कभी-काभी 12 से 18 घंटों तक सेट्स पर रहते हैं. तो हम काफी ज्यादा समय परिवार के बजाए साथियों के साथ बिताते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘क्योंकि हम इतना ज्यादा समय इंडस्ट्री के दोस्तों और साथियों के साथ बिताते हैं तो हमें एक दूसरे से अच्छा बर्ताव करना चाहिए. हमें दूसरों के साथ नम्र व्यवहार करना चाहिए. उससे लोग बच जाते हैं. जब हमें प्यार मिलता है तो हमारे अंदर आशा भी जागती है. जब आप किसी इंसान को परेशान करते हो, उसे दुतकारते हो, तो उसकी जिंदगी में दुख लाते हो. जब इंसान की जिंदगी में दुख आता है. उसका दिमाग खराब हो जाता है. तो वो इंसान गलत चीजों के बारे में सोचने लगता है.’

अमित कहते हैं कि ‘मैं ये बात अपने एक्सपीरिएंस के हिसाब से कर रहा हूं. मैं बहुत लकी और भाग्यशाली हूं कि उस फेज से आगे बढ़ गया. लेकिन वो मेरे आसपास के लोग थे जिन्होंने मेरी मदद की. चाहे बड़ा स्टार हो या छोटा टेक्नीशियन हमें सभी के साथ अच्छे से बर्ताव करना चाहिए.’ अमित साध को पिछली बार अमेजन प्राइम की सीरीज ब्रीद 2 में देखा गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...