8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबीजेपी नेता ने उर्फी जावेद के खिलाफ करवाई पुलिस कंप्लेंट, भड़कीं एक्ट्रेस,...

बीजेपी नेता ने उर्फी जावेद के खिलाफ करवाई पुलिस कंप्लेंट, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे जेल नहीं भेज सकते

Published on

साल भले ही बदल गया है लेकिन उर्फी जावेद की मुश्किल आज भी कायम हैं. नए साल की शुरुआत के साथ ही उनके नाम एक नई शिकायत पुलिस में दर्ज हो चुकी है. ये शिकायत महाराष्ट्र की बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने की है. उर्फी के खिलाफ शिकायत ‘मुंबई की सड़कों पर न्यूडिटी फैलाने’ को लेकर की गई है. इस शिकायत पर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आ गया है.

नेता पर भड़कीं उर्फी जावेद
इस पूरे वाकये से उर्फी जावेद काफी गुस्सा हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने ढेरों स्टोरी शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने चित्रा को काफी कुछ सुना भी दिया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं कोई ट्रायल और दूसरी बकवास में नहीं पड़ूंगी. मैं अभी जेल जाने को तैयार हूं अगर आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का खुलासा करते हैं. दुनिया को बताओ एक नेता कितनी कमाई करता है और कहां से कमाई होती है. और ये भी बता दूं कि समय-समय पर आपकी पार्टी के कई मर्दों पर शोषण के आरोप लगे हैं, तब मैं मिसेज चित्रा वाघ आपको उन औरतों के लिए ऐसा करते नहीं देखा.’

उर्फी बोलीं- कोई नहीं डाल सकता जेल में
अपनी एक और स्टोरी में उर्फी जावेद ने लिखा, ‘एक और नेता की तरफ से पुलिस कंप्लेंट के साथ मैंने नए साल की शुरुआत की है. असली काम नहीं है इन नेताओं के पास. क्या ये नेता लोग और वकील बेवकूफ हैं. संविधान में ऐसा कोई अनुछेद नहीं है जो मुझे जेल पहुंचा सकता है. अश्लीलता और न्यूडिटी की परिभाषा हर इंसान के हिसाब से बदलती है. अगर मेरे शरीर के अंग नहीं दिख रहे हैं तो तुम मुझे जेल नहीं भेज सकते.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘ये लोग ये सब मीडिया की अटेंशन के लिए कर रहे हैं. मेरे पास आपके लिए बेहतर आइडिया हैं चित्रा वाघ. क्यों ना आप मुंबई में ह्यूमन ट्राफिकिंग और सेक्स ट्राफिकिंग रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं करतीं. वो गैर-कानूनी डांस बार बंद करवाओ ना. गैर कानूनी रूप से हो रही वैश्यवृति के बारे में कुछ करो, जो मुंबई में हर जगह है.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...