8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलक्या टेस्ट और वनडे से जाएगी रोहित शर्मा की कप्तानी? BCCI की...

क्या टेस्ट और वनडे से जाएगी रोहित शर्मा की कप्तानी? BCCI की रिव्यू मीटिंग में लिया गया बड़ा फैसला

Published on

मुंबई

पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। माना जा रहा था कि रोहित को टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है लेकिन 1 जनवरी को हुए रिव्यू मीटिंग में यह तय हो गया कि उनकी कप्तानी पर किसी तरह खतरा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के आला अधिकारियों ने पारंपरिक फॉर्मेट में उनकी कप्तानी में कुछ असंतोषजनक नहीं लगा है। कप्तान रोहित , मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में भाग लिया था। बैठक में पिछली चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।

फोकस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर है और भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें प्रबल है । इसके अलावा 2023 में वनडे विश्व कप भी होना है। नए टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने बैठक में भाग नहीं लिया। हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी20 मैचों की सीरीज के लिए मुंबई में ही हैं।

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘रोहित वनडे और टेस्ट टीम में कप्तानी कर रहे हैं और इन दो प्रारूपों में बतौर कप्तान उनके भविष्य को लेकर कोई बात नहीं की गई। टेस्ट और वनडे में उनका कप्तानी का रिकॉर्ड बेहतरीन है।’ यह भी तय किया गया कि 20 खिलाड़ियों के पूल को 2023 विश्व कप तक रोटेट करना है।

शाह ने बैठक के बाद कहा, ‘बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें 50 ओवरों के विश्व कप तक रोटेट किया जायेगा।’ समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले चेतन शर्मा सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष फिर बन सकते हैं। अगर अध्यक्ष नहीं भी बने तो उत्तरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हो सकते हैं। पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम भी दक्षिण क्षेत्र से चल रहा है लेकिन उनका चुना जाना तय नहीं है।

शर्मा को 2023 विश्व कप की तैयारी के लिये रोडमैप तैयार करने में शामिल करना ही बड़ा संकेत है। सूत्र ने कहा, ‘अगर शर्मा को कहा नहीं जाता तो वह पद के लिए आवेदन ही नहीं करते। यह अपने आप में संकेत है । भारत को दस महीने में विश्व कप खेलना है। चेतन और हरविंदर की मौजूदगी से तीन नए सदस्यों के साथ निरंतरता बनी रहेगी।’ समझा जाता है कि पूर्वी क्षेत्र से एस एस दास के चुने जाने की संभावना है चूंकि उनके पास 21 टेस्ट का अनुभव है। पश्चिम से गुजरात के मुकुंद परमार, सलिल अंकोला और समीर दिघे के नाम दौड़ में है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...