8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलतो तोड़़ दूंगा रिकॉर्ड...', श्रीलंका सीरीज से पहले उमरान मलिक का दावा

तो तोड़़ दूंगा रिकॉर्ड…’, श्रीलंका सीरीज से पहले उमरान मलिक का दावा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम नए साल का आगाज श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेलकर करने जा रही है. पहले दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. फिर तीन ही मैचों की वनडे सीरीज का भी आयोजन होना है. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसमें जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी शामिल हैं. उमरान को वनडे सीरीज के लिए भी टीम में एंट्री मिली है. ऐसे में वह अच्छा प्रदर्शन करके वनडे विश्व कप के लिए भी अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे.

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले उमरान मलिक ने बड़ा बयान दिया है. उमरन मलिक ने कहा है कि वह पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर का सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. शोएब अख्तर ने 2003 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में निक नाइट को 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डाली थी.

मेरा ध्यान अच्छा करने पर: उमरान
उमरा मलिक ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि अगर वह अच्छा करते हैं और भाग्यशाली हैं तो अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं. उमरान ने कहा, ‘अभी मैं केवल देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोच रहा हूं और अगर मैं अच्छा करता हूं और अगर मैं लकी रहा तो मैं इसे तोड़ दूंगा.’

23 साल के उमरान कहते हैं, ‘लेकिन मैं इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचता. आपको पता ही नहीं चलता कि मैच के दौरान आपने कितनी तेज गेंदबाजी की. खेल के बाद जब हम वापस आते हैं तभी हमें पता चलता है कि मैं कितना तेज था. खेल के दौरान मेरा एकमात्र ध्यान सही एरिया में गेंदबाजी करने और विकेट लेने पर होता है.’

उमरान ने खेले हैं कुल आठ मुकाबले
उमरान मलिक ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपना टी20 इंटरनेशन डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड में भी एक टी20 मैच खेलने का चांस मिला था. फिर न्यूजीलैंड दौरे के जरिए वह वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने में सफल रहे. उमरन मलिक बांग्लादेश के खिलाफ हालिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान भी टीम इंडिया का पार्ट थे.उमरान मलिक ने भारत के लिए अबतक पांच वनडे इंटरनेशनल में सात और तीन टी20 इंटरनेशनल में दो विकेट हासिल किए हैं. उमरान मलिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...