10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने निकाला एनडीटीवी डील का आखिरी 'कांटा', माइनोरिटी शेयरहोल्डर्स की...

गौतम अडानी ने निकाला एनडीटीवी डील का आखिरी ‘कांटा’, माइनोरिटी शेयरहोल्डर्स की हुई चांदी

Published on

नई दिल्ली

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) की खरीद में फंसा आखिरी पेच रास्ते से हटा दिया है। टेकओवर नियमों के मुताबिक सभी शेयरहोल्डर्स को बराबर कीमत दी जानी चाहिए। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ था। अडानी की कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट ने एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका राय से 27.26 फीसदी हिस्सेदारी 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी जबकि माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स को ओपन ऑफर में 294 रुपये प्रति शेयर की पेशकश की गई थी। यह ऑफर पांच दिसंबर को बंद हुआ था। इसलिए माना जा रहा था कि मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) इसमें कार्रवाई कर सकता है।

लेकिन अडानी ग्रुप ने इस पेच को हटा दिया है। अडानी ग्रुप ने ओपन ऑफर के तहत खरीदे गए NDTV शेयरों के लिए 48.65 रुपये प्रति शेयर की अतिरिक्त कीमत का भुगतान करने का फैसला किया है। यानी अडानी ग्रुप अब माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स को भी प्रमोटर्स के बराबर रकम दे रहा है। प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने के बाद एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी 64.7 फीसदी हो गई है। इससे पहले अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी के प्रमोटर्स को माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा राशि का भुगतान किया था।

क्या था पेच
रॉय दंपति ने एनडीटीवी में अपनी 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा अडानी ग्रुप को बेच दिया था। यह अधिग्रहण 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया। इस भाव पर 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री से रॉय दंपति को 602.30 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। एक्विजिशन नियमों के मुताबिक मौजूदा शेयरहोल्डर्स को एक बराबर ऑफर दिया जाना चाहिए। इसलिए यह डील मार्केट रेगुलेटर सेबी के राडार पर आ सकती थी। इसका आधार यह था कि इसमें कॉमन शेयरहोल्डर्स के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। लेकिन अडानी ग्रुप ने किसी विवाद में फंसने के बजाय माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स को प्रमोटर्स के बराबर राशि देने का फैसला किया।

अडानी ग्रुप ने आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के साथ ही एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली थी। उसके बाद उसने माइनोरिटी शेयरहोल्डर्स से भी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक खुली पेशकश रखी। हालांकि उस पेशकश को उतना समर्थन नहीं मिला और अडानी ग्रुप 8.26 प्रतिशत हिस्सेदारी ही बढ़ा पाया। लेकिन इससे एनडीटीवी में उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 37.44 प्रतिशत हो गई थी। यह रॉय दंपति की 32.26 प्रतिशत से अधिक थी। उसके बाद ही रॉय दंपति ने कुल हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा बेचने का ऐलान किया गया था।

ए़नडीटीवी में हड़कंप
एनडीटीवी पर अडानी ग्रुप का नियंत्रण होते ही कंपनी के फाउंडर प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय समेत के साथ-साथ अन्य डायरेक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया था। प्रणव रॉय और राधिका रॉय एनडीटीवी के कार्यकारी सह-चेयरपर्सन थे। साथ ही कंपनी के चार अन्य डायरेक्टर्स के साथ इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले डायरेक्टर्स में डेरियस तारापोरवाला और स्वतंत्र निदेशक किंशुक दत्ता, इंद्राणी रॉय एवं जॉन मार्टिन ओलॉन शामिल थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...