10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपरेश रावल के बेटे आदित्य ने बताया स्टार किड होने के कितने...

परेश रावल के बेटे आदित्य ने बताया स्टार किड होने के कितने फायदे, कहा- मेरी हैसियत नहीं है

Published on

परेश रावल के बेटे आदित्य रावल इस वक्त अपने वेब सीरीज ‘आर या पार’ को लेकर चर्चा में हैं। एक फेमस एक्टर के बेटे के तौर पर इंडस्ट्री में आदित्य के लिए फिल्मी सफर कितना मुश्किल या आसान रहा, इस बारे में उन्होंने बातें की हैं। आदित्य ने अपेन लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि परेश रावल का बेटा होने का उन्हें क्या फायदा मिला है।

परेश रावल के बेटे आदित्य रावल ने प्रभात खबर से हुई बातचीत में अपने फिल्मी करियर, एक्टिंग और पिता परेश रावल के बारे में बातें कीं। इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पिता के नाम की वजह से प्रेशर फील नहीं होता? आदित्य ने कहा कि पिता के नाम का प्रेशर उन्हें महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने 350 फिल्में की हैं और 40 साल से इस इंडस्ट्री में हैं। आदित्य ने साफ शब्दों में कहा कि अगर वो भी इतने साल इस इंडस्ट्री में टिक गए तभी वो इस बारे में सोच सकेंगे क्योंकि अभी ये सब सोचने की हैसियत नहीं है।

कहा- दो फेमस पर्सनैलिटी का बेटा होने के फायदे भी खूब हैं
आदित्य ने बताया कि उन्हें उनके पापा एक बात हमेशा कहा करते हैं कि काम के साथ जो पैसा और प्रसिद्धि है, इसमें उलझिएगा नहीं। आदित्य से पूछा गया कि परेश रावल के बेटे होने के नाते उन्हें क्या फायदा मिला? आदित्य ने बताया कि उनकी मां स्वरूप संपत भी शानदार एक्ट्रेस के अलावा मिस इंडिया रह चुकी हैं और इस तरह के दो फेमस पर्सनैलिटी का बेटा होने के फायदे भी खूब हैं।

उन्होंने बताया कि इससे इतना फायदा जरूर होता है कि आप जिनके साथ काम करना चाहते हैं या फिर मिलना चाहते हैं वो एक बार तो जरूर मिल लेते हैं। लेकिन इसके आगे आपका टैलेंट है, जिसपर डिपेंड करता है कि काम मिलता है या नहीं। उन्होंने बताया कि फैमिली में सभी लोग फिल्म देखने के बाद उसपर डिस्कस करते हैं कि आगे अगली बार क्या अच्छा हो सकता है। बता दें कि आदित्य एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन राइटर भी हैं। उन्होंने जियो सिनेमा के लिए बतौर राइटर एक फिल्म भी लिखी है, जिसमें परेश रावल भी नजर आएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...