10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'तारक मेहता...' को बड़ा झटका,14 साल बाद डायरेक्टर ने छोड़ा शो, गिरेगी...

‘तारक मेहता…’ को बड़ा झटका,14 साल बाद डायरेक्टर ने छोड़ा शो, गिरेगी TRP?

Published on

टीवी पर राज करने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सितारे लगता है गर्दिश में हैं. तभी तो एक के बाद एक सितारे इस शो को अलविदा कह रहे हैं. दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा जैसे बड़े कलाकारों के बाद अब तारक मेहता के डायरेक्टर मालव राजदा ने भी शो क्वीट कर दिया है. मालव राजदा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को पिछले 14 सालों से डायरेक्ट कर रहे हैं. सबसे शॉकिंग बात ये है कि सालों के लंबे सफर के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया है. उनका ये फैसला यकीनन हर किसी के लिए हैरान करने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, मालव राजदा ने 15 दिसंबर को तारक मेहता शो की आखिरी शूटिंग की थी. HT को सूत्र ने बताया है कि शो के डायरेक्टर मालव राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच अनबन चल रही थी, जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया. हालांकि, मालव राजदा ने इन सभी अनुमानों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

HT संग बातचीत में मालव राजदा ने कहा- आप अगर अच्छा काम करते हैं तो टीम में क्रिएटिव डिफ्रेंस होना आम बात है. लेकिन ये शो को बेहतर बनाने के लिए होता है. प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरी कोई अनबन नहीं हुई है. शो और असित भाई (शो के प्रोड्यूसर) का मैं आभारी हूं.

डायरेक्टर ने क्यों छोड़ा शो?
मालव राजदा ने आखिर शो क्यों छोड़ा? इस सवाल पर उन्होंने कहा- 14 सालों तक शो करने के बाद मुझे लगा कि मैं अपने कंफर्ट जोन में चला गया था. मुझे लगता है कि खुद को क्रिएटिवली ग्रो करने के लिए आगे बढ़कर खुद को चैलेंज करना जरूरी है. अपनी 14 सालों की जर्नी के बारे में बात करते हुए मालव राजदा ने कहा- ये 14 साल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत साल रहे हैं. इस शो से मुझे सिर्फ फेम और पैसा ही नहीं मिला है, बल्कि मेरी लाइफ पार्टनर प्रिया भी मिली है.

बता दें कि तारक मेहता शो को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है. कई सितारे शो छोड़ चुके हैं. शो के डायरेक्टर मालव राजदा से पहले राज अनादकट, शैलेश लोढ़ा और दिशा वकानी भी शो को अलविदा कह चुकी हैं. शो के डायरेक्टर के ना होने से तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर कितना फर्क पड़ता है ये देखने वाली बात होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...