10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedलोग मुझे आशिकी भरी नजरों से घूरते रहें, ऐसे गाने नहीं कर...

लोग मुझे आशिकी भरी नजरों से घूरते रहें, ऐसे गाने नहीं कर सकती, बोलीं- रिद्धि डोगरा

Published on

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. शोबिज वर्ल्ड में लगभग 10 साल बिता चुकी एक्ट्रेस मानती हैं कि सिर्फ चलते रहने के लिए कोई भी रोल नहीं कर लेना चाहिए. रिद्धि हमेशा से ऐसे ही किरदार निभाना पसंद करती आई हैं, जिसे एक इम्पेक्ट पड़े. एक्ट्रेस का कहना है कि हर एक्टर की एक लाइन होती है, जिसे वो क्रॉस नहीं करना चाहता है. मैं ऐसे रोल कभी नहीं करना चाहूंगी जिससे महिलाओं को एक चीज या ऑब्जेक्ट की तरह देखा जाए.

बेवजह बदन की नुमाइश पसंद नहीं
टीवी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा रिद्धि अब ओटीटी पर भी पॉपुलर हो चुकी हैं. रिद्धि ने असुर, द मैरिड वुमन और टीवीएफ की पिचर्स में लीड रोल्स किए हैं. रिद्धि जल्दी ही लकड़बग्घा फिल्म में नजर आने वाली हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रिद्धि ने कहा- मैं आई कैंडी बनकर नहीं रह सकती. मेरी प्रोफेशनल ग्रोथ कभी मेरे उसूलों के आड़े नहीं आई है.

रिद्धि ने कहा- “एक चीज जो मैं अपने बारे में साफतौर से समझ रही हूं, वो ये कि मैं पूरी तरह से किसी भी तरह के दबे हुए रोल और ऑब्जेक्टिफिकेशन के खिलाफ हूं. मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं अपने शरीर को बेवजह दिखाने के सख्त खिलाफ हूं. मैं मानती हूं जब तक कि स्क्रिप्ट या कहानी की मांग ना हो मैं अंगप्रदर्शन नहीं कर सकती. या फिर वो ऐसी मासूम लड़की की कहानी हो जैसे चमेली या चांदनी बार, जिसके लिए स्किन शो जरूरी हो जाता है.

आइटम सॉन्ग से है परहेज
रिद्धि ने कहा- “मैं ऐसे आइटम सॉन्ग या म्यूजिक वीडियो भी नहीं करना चाहती, जहां मैं बिना वजह छोटे कपड़ों में हूं, जब तक कि इसमें कोई कहानी न हो. क्योंकि वहां मैं एक इंसान की कहानी के रूप में नहीं, एक लड़की के रूप में हूं. अगर मैं ऐसा करती हूं तो मुझे यह झूठ और पाखंड लगेगा. क्योंकि मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती कि लोग महिलाओं को घूरते रहे. महलिाओं को एक सामान की तरह देखा जाए, ये मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती. मैं ऐसा म्यूजिक वीडियो भी नहीं कर सकती, जहां 20 मिलियन लोग मेरे बदन को आशिकी वाली नजरों से घूरते रहें.”

मैं ग्लैमर प्रॉप नहीं
रिद्धि ने कहा कि वो ऐसे वीडियो या फिल्म करने वाले लोगों को जज नहीं करती हैं. उनके अपनी वजह हो सकती है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सब करते हैं तो मैं भी करूं. कुछ लोगों को डांस करना, ड्रेस अप करना पसंद होता है. मुझे भी है, लेकिन मुझे आइटम सॉन्ग्स पसंद नहीं, क्योंकि वो महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हैं. मैं किसी का ग्लैमर प्रॉप नहीं बन सकती, मैं सेट पर बहुत हल्ला मचाती हूं, मस्ती करती हूं, लेकिन इंटेलिजेंट सवाल पूछती हूं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...