8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलआराम से IPL में फिट होता... बुमराह ने की टीम इंडिया में...

आराम से IPL में फिट होता… बुमराह ने की टीम इंडिया में वापसी तो फैंस ने बेइज्जत कर दिया

Published on

मुंबई

एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने के बाद अब जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में एंट्री हो चुकी है। इस पेसर ने भारत की ओर से आखिरी मुकाबला सितंबर में खेला था। वह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। तब से नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में रिहेब कर रहे थे। अब बुमराह को मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

पहला एकदिवसीय मैच गुवाहाटी में 10 जनवरी को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा वनडे 12 और 15 जनवरी को क्रमश: कोलकाता और त्रिवेंद्रम में होगा। इस साल एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि बुमराह को अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप तक सबसे छोटे प्रारूप की टीम में शामिल किया जाए।

बुमराह और एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के इंडियन प्रीमियर लीग में काम के बोझ पर भी एनसीए में करीबी नजर रखी जाएगी। भारत 2011 के बाद दूसरी बार स्वदेश में विश्व कप जीतने की कोशिश करेगा और ऐसे में भारत की संभावनाओं में बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

साल 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से बुमराह ने भारत की ओर से 30 टेस्ट, 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग सहित विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह काफी छोटे रन अप के बावजूद तेज गति से गेंदबाजी करते हैं जिसके कारण चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।

श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...