8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलपहली गेंद पर चौका फिर खाया गच्चा, डेब्यू मैच को कभी याद...

पहली गेंद पर चौका फिर खाया गच्चा, डेब्यू मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे गिल

Published on

मुंबई

आईपीएल में लगातार रन बनाने और टेस्ट-वनडे टीम में खुद को स्थापित करने के बाद अब शुभमन गिल का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। मगर गिल इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए। पहली गेंद पर चौका मारने के बाद वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। खराब शॉट सिलेक्शन उनकी लुटिया डूबा बैठा।

दरअसल, शुरुआती दो ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए ताबड़तोड़ 26 रन कूट दिए थे। ऐसे में श्रीलंकाई कप्तान ने प्लान बदलते हुए तीसरे ही ओवर में स्पिन अटैक लगाया। ये चाल काम कर गया। महिश तीक्षणा ने ओवर की तीसरी बॉल तेज फेंकी, जिसे खेलने में गिल पूरी तरह चूक गए। जोरदार अपील पर अंपायर अनिल कुमार चौधरी ने अंगुली खड़ी कर दी। अपनी पांचवीं ही गेंद पर शुभमन 7 रन बनाकर चलते बने और भारत ने 27 रन पर पहला विकेट गंवा दिया।

23 साल के शुभमन पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने के बाद अब नई फ्रैंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ हैं। 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद अगले साल यानी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला। अब श्रीलंका के विरुद्ध डेब्यू करने के बाद वह तीनों फॉर्मेट खेलने वाले प्लेयर बन चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...