10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'पवन सिंह ने देर रात स्टूडियो बुलाया, कॉम्प्रोमाइज करने को कहा', एक्ट्रेस...

‘पवन सिंह ने देर रात स्टूडियो बुलाया, कॉम्प्रोमाइज करने को कहा’, एक्ट्रेस का दावा

Published on

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाने वाले पवन सिंह पर एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे. यामिनी सिंह ने कहा था कि वो उनके साथ काम नहीं करना चाहती है. क्योंकि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेज को स्पेस नहीं मिलता. लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यामिनी ने खुलासा किया कि असल में पवन के साथ काम ना करने की वजह कुछ और ही है. यामिनी ने बताया कि एक्टर ने एक बार उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही थी.

पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
यामिनी ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में पवन और अपने बीच की खटास की असल वजह का खुलासा किया. यामिनी ने क्लियर करते हुए कहा कि-”इंडस्ट्री में ये बात फैली हुई है कि उन्होंने मुझे काम दिलाया था. जो कि बिल्कुल गलत है. मेरी पहली फिल्म ‘बॉस’ मुझे डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी. मैं ये भी बता दूं कि इस फिल्म से किसी ने मुझे निकाला नहीं था, बल्कि मैंने खुद उसे छोड़ा था.”

वहीं यामिनी ने पवन सिंह पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि-” मैं पहले ये ही जानती थी कि पवन बहुत अच्छे हैं और काम अच्छा करते हैं. उनकी गायिकी मुझे पसंद थी. सेट पर जब हम पहली बार मिले तो मैंने उनकी तारीफ की. तब तक मैं उनकी सच्चाई नहीं जानती थी. मैं अब उनके फैंस से पूछना चाहूंगी कि उनकी मां, बहन, बहू और बेटी को कोई गलत करने के लिए बोले तो क्या तब भी आप उस इंसान के भक्त बनकर बैठोगे?”

रात के 9 बजे बुलाया स्टूडियो
यामिनी ने कहा- पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा. उस दिन मैंने प्रण ले लिया था कि मैं इसी इंडस्ट्री में रहूंगी और सामने रहूंगी, सबके साथ काम करूंगी, पर उनके साथ काम नहीं करूंगी. अगर मुझे गलत करना होगा तो मैं हॉलीवुड ना जाऊं गलत करके आगे बढ़ जाऊं. कॉम्प्रोमाइज करने की बात पर यामिनी ने बताया कि वो कोई फिल्म सीन नहीं था, वो कुछ और तरह की ही बात थी.

यामिनी ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म बॉस के दौरान बुरे और बेढंगे रवैये का सामना करना पड़ा था. यामिनी ने कहा- ‘मुझे रात में करीब 9 बजे कॉल आता है ऑटो पकड़ो और स्टूडियो आ जाओ. मैंने कहा इस समय, तो वहां से जवाब आता है फिल्म नहीं करनी है क्या?’ इस पर यामिनी पूछती हैं, ‘इस तरह से पवन सिंह से भी बात करते हैं क्या? तो वहां से जवाब आता है वो सुपरस्टार हैं. तो मैंने भी खुद को सुपरस्टार कहकर फोन काट दिया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया.’

भोजपुरी सिनेमा के सलमान हैं खेसारी
यामिनी इन दिनो खेसारी लाल यादव के साथ कई प्रोजेक्ट्स कर रही हैं. वहीं उनके रिश्ते पर भी काफी सवाल उठाए जा रहे हैं. खेसारी के बारे में बात करते हुए यामिनी ने कहा- ‘देखिए…एक बहुत छोटी सी बात है कि सलमान खान को लोगों ने बोला कि वो कैटरीना कैफ को काम दे रहे हैं और उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इस पर सलमान बोले कि अगर मैं सुपरस्टार बनाने वाले के टाइप का होता तो सबसे पहले अपने दो भाइयों को सुपरस्टार बनाता. वही. सेम बात खेसारी कहते हैं. मुझे बहुत लोग खेसारी की चमची कहते हैं लेकिन मैं उन विरोधियों को बताना चाहती हूं कि मैं चमची नहीं हूं क्योंकि मैं सच को सच बोल सकती हूं.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...