7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलखबरदार रावलपिंडी एक्सप्रेस! तुम्हारी रफ्तार का रिकॉर्ड उमरान जल्द बना देंगे इतिहास

खबरदार रावलपिंडी एक्सप्रेस! तुम्हारी रफ्तार का रिकॉर्ड उमरान जल्द बना देंगे इतिहास

Published on

मुंबई

चंद रोज पहले एक सवाल के जवाब में उमरान मलिक ने कहा था कि वह महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंक सकते हैं। इस बयान के बाद खेले अपने पहले ही मैच में उमरान ने बता दिया कि वह हवा-हवाई बातें नहीं करते बल्कि गेंदों को हवा से बात करवाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। इस तरह वह जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन गए। भले ही भारत के क्रिकेटफैंस के बीच खुशी की लहर हो, लेकिन शोएब अख्तर तो घबरा गए होंगे।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 2003 विश्व कप के दौरान शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी सबसे तेज गेंद फेंकी थी। आईपीएल 2022 से सुर्खियों में आए उमरान को देखकर शोएब को भी समझ आ चुका था कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। मगर ईर्ष्या तो इंसानी फितरत है। ऐसी स्पीड देखकर शोएब अख्तर ने कहा था कि पेस के चक्कर में कहीं उमरान अपनी हड्डियां न तुड़वा बैठे।

शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे वर्ल्ड रिकॉर्ड को 20 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। लोग इस बारे में मुझसे पूछते हैं तो मैं भी सोचता हूं कि कोई तो होगा जो यह रिकॉर्ड तोड़ेगा। मुझे खुशी होगी कि उमरान मेरा रिकॉर्ड तोड़ें। हां, लेकिन मेरा रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते वह अपनी हड्डियां न तुड़वा बैठें (हंसते हुए) बस मेरी यही दुआ होगी। कहने का मतलब है कि यह फिट रहें।’श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में उमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें खतरनाक चरिथ असलंका तो बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे कप्तान दासुन शनाका के विकेट भी शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...