10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedप्लेन में प्राइवेट पार्ट दिखा महिला पर पेशाब करने वाले यात्री पर...

प्लेन में प्राइवेट पार्ट दिखा महिला पर पेशाब करने वाले यात्री पर एयर इंडिया ने लगाया 30 दिनों का ट्रैवल बैन

Published on

मुंबई

एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे की हालत में एक महिला यात्री पर पेशाब करने वाले पैसेंजर पर ऐकशन लिया है। एयर इंडिया ने महिला यात्री पर टॉइलट करने के मामले को अनुचित और अशोभनीय व्यवहार मानते हुए 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। इस मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद यह ऐक्शन लिया गया है। इस घटना पर पुलिस में पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी है और एयर इंडिया कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। एयरलाइन ने कहा कि उसने मामले की सूचना विमानन नियामक डीजीसीए को आगे की कार्रवाई के लिए दे दी है।

प्रवक्ता ने कहा, पहले कदम के रूप में, एयर इंडिया ने यात्री को 30 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है, आगे की कार्रवाई के लिए डीजीसीए को मामले की सूचना दी है। एयरलाइन ने कहा कि एयरलाइन के चालक दल की खामियों को देखने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है।

आंतरिक जांच के लिए बनी कमिटी
प्रवक्ता ने कहा, हमने एयर इंडिया के चालक दल की चूक की जांच करने और स्थिति के त्वरित निवारण में देरी करने वाली कमियों को दूर करने के लिए एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है। हम जांच के दौरान पीड़ित यात्री और उसके परिवार के नियमित संपर्क में भी हैं। डीजीसीए ने एयर इंडिया से मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

क्या है पूरा मामला
घटना 26 वनंबर की है। नशे में धुत एक यात्री ने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया और उसके ऊपर पेशाब किया। घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की है, जहां बिजनेस क्लास के गलियारे से लगी सीट पर महिला बैठी हुई थी। यात्री की इस बेहूदा हरकत के बाद महिला ने क्रू से इसकी शिकायत की लेकिन इसके बाद भी स्टाफ ने बेकाबू यात्री को पकड़ने की कोशिश नहीं की। महिला ने टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को इस बारे में शिकायती पत्र भेजा, जिसके बाद ही एयर इंडिया ने जांच शुरू की और मामला सामने आया।

महिला ने शिकायती पत्र में क्या लिखा?
महिला ने अपने शिकायती पत्र में लिखा, ‘यह घटना 26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान AI-102 में हुई, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास न्यूयॉर्क-जेएफके हवाई अड्डे से रवाना हुई। लंच के तुरंत बाद लाइट बंद कर दी गई। नशे में धुत एक यात्री मेरी सीट के पास आया। उसने अपने पैंट की जिप खोली और मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। कुछ समझती तब तक उस शख्स ने मेरे ऊपर पेशाब कर दी। मैंने एक केबिन क्रू मेंबर को सूचित किया। मैंने कहा कि मेरे कपड़े, जूते और बैग पेशाब में पूरी तरह से भीग गए हैं। उसने उन चीजों पर कीटाणुनाशक का छिड़काव कर दिया। एयरलाइन के शौचालय में खुद को साफ करने के बाद चालक दल ने मुझे एक पैजामा और डिस्पोजेबल चप्पल का सेट दिया। मैं 20 मिनट तक शौचालय के पास खड़ी रही, तब चालक दल की सीट बैठने के लिए दी गई। इसके बाद फिर चालक दल ने मुझे मेरी सीट पर भेज दिया, जहां सिर्फ ऊपर से चादर डाल दी थीं लेकिन पेशाब की दुर्गंध आ रही थी। मैं व्यथित हूं कि एयरलाइन ने इस घटना के दौरान मेरी सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कोई प्रयास नहीं किया।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...