10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख से पूछा- कश्मीर से है फैमिली, फिर क्यों लगाते हैं खान?...

शाहरुख से पूछा- कश्मीर से है फैमिली, फिर क्यों लगाते हैं खान? दिल जीत लेगा बादशाह का जवाब

Published on

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान इन दिनों ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट हाई है. ‘पठान’ रिलीज होने में अभी थोड़ा वक्त है. पर उससे पहले किंग शाहरुख खान ने फैंस के लिए #AskSRK सेशन रखा. हमेशा की तरह फैंस ने बिना झिझक किंग खान से सवाल पूछे. इसके उन्हें बेहद दिलचस्प जवाब भी मिले. एक यूजर ने किंग खान से पूछा कि वो अपना लास्ट नेम ‘खान’ क्यों यूज करते हैं. देखिए बॉलीवुड बादशाह ने क्या जवाब दिया.

नाम के लास्ट में खान क्यों लगाते हैं शाहरुख
शाहरुख खान का उनके फैंस के साथ एक खास कनेक्शन है. ट्विटर पर 13 साल पूरे करने पर किंग खान ने फैंस के लिए थोड़ा वक्त निकाला. कम वक्त में लोगों ने अपने दिल की बातें शेयर की. AskSRK में एक यूजर ने शाहरुख खान से सवाल करते हुए पूछा, ‘खान साहब आपकी फैमिली कश्मीर से है ना, फिर खान क्यों लगाते हैं आप नाम के साथ?’ सवाल बड़ा था जिसका जवाब किंग खान ने बेहद सरल तरीके से दिया.

शाहरुख खान जवाब में लिखते हैं, ‘पूरी दुनिया मेरी फैमिली है. फैमिली के नाम से नाम होता है. काम से नाम होता है. छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज.’ एक छोटी सी लाइन में शाहरुख खान ने दिल जीत लेने वाली बात कह दी. वैसे ये पढ़ने के बाद यही कहने पड़ेगा, एक ही तो दिल है किंग खान, कितनी बार जीतोगे?

आलिया ने रखा शाहरुख का नया नाम
आलिया भट्ट और शाहरुख खान खास बॉन्ड शेयर करते हैं. कई मौकों पर आलिया भट्ट, किंग खान के साथ उनके बॉन्ड का जिक्र भी कर चुकी हैं. #AskSRK में आलिया ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्यार और सम्मान. पर पठान रिलीज के बाद मैं आपको ‘पठान’ बुलाने वाली हूं.’ आलिया के ट्वीट का जवाब देते हुए किंग खान ने भी कहा कि ‘मैं भी आपको लिटिल अम्मा भट्ट कपूर कहूंगा.’ आलिया और शाहरुख खान की मजेदार बातचीत ने ट्विटर पर रंग जमा दिया.

यही नहीं, #AskSRK में शाहरुख खान ने स्टूडेंट्स को भी मोटिवेट करते हुए दिखे. बॉलीवुड बादशाह से एक फैन ने पूछा, ‘जब प्यार एक बार होता है. शादी एक बार होती है, तो फिर एग्जाम बार-बार क्यों होते हैं?’ इस पर वो कहते हैं कि ‘जिन चीजों में मजा नहीं आता. वो बार-बार होती हैं.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...