7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल'भाई क्या कर रहे हो...', अर्शदीप सिंह लगाई नो-बॉल की हैट्रिक, भड़के...

‘भाई क्या कर रहे हो…’, अर्शदीप सिंह लगाई नो-बॉल की हैट्रिक, भड़के फैन्स

Published on

पुणे,

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में आयोजित हुआ. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया. भारत की ओर से इस मुकाबले में राहुल त्रिपाठी को डेब्यू का मौका मिला. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी स्वस्थ होने के बाद प्लेइंग-11 में वापसी की.

अर्शदीप ने पांच नो-बॉल फेंके
हालांकि अर्शदीप के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं बीता. श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए अर्शदीप सिंह ने उस ओवर में लगातार तीन नो-बॉल फेंक दिए. अर्शदीप के उस ओवर में कुल 21 रन बने. यही नहीं अर्शदीप ने अपने अगले ओवर में भी दो नो-बॉल फेंका. यानी कि अर्शदीप ने अपने दो ओवरों में ही कुल पांच नो-बॉल फेंक दिए.

अर्शदीप सिंह के इस प्रदर्शन से भारतीय फैन्स काफी हैरान रह गए. उन्होंने ट्विटर पर मीम्स के जरिए इस गेंदबाज को ट्रोल करने की कोशिश की. एक फैन ने कहा कि भाई क्या कर रहे हो. वहीं एक ने कहा कि अर्शदीप कैसे-कैसे रिकॉर्ड बना रहे हैं. अर्शदीप ने अपने दो ओवरों के स्पेल में कुल 37 रन लुटा दिए.

अर्शदीप सिंह अस्वस्थ होने के कारण मुंबई में हुए पहले टी20 में भाग नहीं ले पाए थे. अर्शदीप सिंह की जगह शिवम मावी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. मावी ने अपने पहले ही गेम में छाप छोड़ते हुए कुल 22 रन देकर चार विकेट लिए थे. यह पदार्पण पर किसी भारतीय गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...