17.5 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है शंकर मिश्रा? जिसने एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पैसेंजर...

कौन है शंकर मिश्रा? जिसने एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पैसेंजर पर किया था पेशाब

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले नशे में टल्ली शख्स के बारे में पता चल गया है। वो मुंबई का रहने वाला है और उसका नाम शंकर मिश्रा है। एयरलाइन कंपनी ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि ये मामला 26 नवंबर का है, लेकिन एयर एंडिया ने पुलिस को 28 दिसबंर को इसकी सूचना दी। गुरुवार को एयरलाइन ने डीजीसीए को एक रिपोर्ट भी सौंपी, जिसमें बताया एयर इंडिया ने घटना के एक महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई।

कौन है शंकर मिश्रा?
बताया जा रहा है कि शंकर मिश्रा मुंबई में रहता है और वो मल्टी नेशनल कंपनी वेल्स फारगो कंपनी का वाइस प्रेसिडेंट है। वेल्स फारगो का हेडक्वार्टर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अश्लीलता के आरोप में मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस जल्द ही मिश्रा को गिरफ्तार करेगी।

30 दिनों तक फ्लाइट में सफर करने पर लगी रोक
बुधवार को मामला दर्ज होने के बाद एयरलाइन ने मिश्रा को 30 दिनों तक उड़ान भरने से रोक दिया। एयर इंडिया ने मिश्रा के खिलाफ दिल्ली के पालम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन एयरलाइन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की तुलना कॉमेडियन कुणाल कामरा से की जा रही है, जिन्हें पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद छह महीने के लिए एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों में उड़ान भरने से रोक दिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीम
बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में शंकर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 510 के साथ-साथ भारतीय विमान अधिनियम की धारा 23 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शंकर मिश्रा मुंबई से फरार हो गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अलग टीम तैनात की है।

क्या है मामला?
गौरतलब है कि बीते 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में नशे में टल्ली एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद एयर इंडिया की ही पैरिस-दिल्ली फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने एक महिला पैसेंजर के कंबल पर पेशाब कर दिया था। लगातार आ रही इस तरह की घटनाओं को देखते हुए डीजीसीए सख्त हो गया। डीजीसीए ने दोनों मामलों के लिए एयरइंडिया को नोटिस जारी करके जवाब मांगा।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...