14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबेजुबान जानवरों की हमदर्द बनीं रवीना टंडना, कड़कड़ाती ठंड में दिया हीटर...

बेजुबान जानवरों की हमदर्द बनीं रवीना टंडना, कड़कड़ाती ठंड में दिया हीटर और दवाईयां

Published on

रवीना टंडन की दरियादिली किसी से छुपी नहीं है। रवीना एक खूबसूरत अदाकारा होने के साथ एक बेहतर इंसान भी हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट इस बात की गवाही देता है। दरअसल, रवीना टंडन ने कानपूर के एक चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं। जिसके बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की पूरी टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक्ट्रेस को दिल से धन्यवाद कहा। कानपूर चिड़ियाघर के डॉक्टर ने बताया कि पूरी टीम ने एक 6 माह के बाघ शावक का नाम रवीना के नाम पर रखने का फैसला लिया है।

यह पहली बार नहीं है जब रवीना ने जानवरों की मदद की हो। कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन के दौरान भी एक्ट्रेस उनके मदद के लिए आगे आई थीं। रवीना के इस नेक दिल दान के बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बड़े दिल वाली रवीना टंडन का धन्यवाद। इस कड़कड़ाती सर्दी में आप बेजुबान जानवरों की मदद के लिए आगे आईं। हीटर और दवाईयों की जरुरत को आपने समझा। चिड़ियाघर की पूरी टीम ने आपके नाम पर एक 6 महीने के बाघ शावक का नाम रखा है।’

रवीना के किया ट्वीट
रवीना टंडन के नेक दिल और जानवरों के प्रति प्यार की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने भी वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन के ट्वीट को रिट्वीट कर टीम के अच्छा काम की सराहना की और आभार व्यक्त किया। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कानपूर चिड़ियाघर की पहल शानदार है।’

फैंस का रिएक्शन
रवीना टंडन के इस ट्वीट को अब सोशल मीडिया पर बार- बार देखा जा रहा है। फैंस एक्ट्रेस की दरियादिली देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह होती है असली हिरोईन।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘रवीना का दिल वाकई बड़ा है।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...