7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलकायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे... इरफान पठान ने नोबॉल पर...

कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे… इरफान पठान ने नोबॉल पर टीम इंडिया को लगाई लताड़

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम को श्रीलंका से तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 16 रनों की हार मिली। महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की हार की असल वजह रहीं 7 नोबॉल, जिसका श्रीलंका ने खूब फायदा उठाया। अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव और शिवम मावी ने पूरा जोर भी लगाया, लेकिन भारतीय टीम श्रीलंका के 206 रनों से 16 रन दूर रह गई। नोबॉल पर स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लताड़ लगाई है।

इरफान पठान ने ट्वीट किया- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे…। साथी हैजटैग के रूप में #NoBall लिखा। मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने भी इस बात को स्वीकार की कि टीम को नोबॉल से अधिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में नोबॉल क्राइम है। बता दें कि हरफनमौला अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया, दोनों के बीच 91 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई, लेकिन भारत शुरुआती झटकों से उबरने में नाकाम रहा।

भारत ने टॉस जीता और पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन भारत का यह फैसला बहुत महंगा साबित हुआ और गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। श्रीलंका को कुसल मेंडिस और निसंका ने तेज शुरुआत दिलाई। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार तीन नो-बॉल फेंकी, जिसमें मेंडिस ने 19 रन जुटाए। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। मेंडिस ने सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

युजवेंद्र चहल ने नौवें ओवर में मेंडिस को आउट किया और भारत को पहली सफलता मिली। अगले ओवर में भानुका राजपक्षे (02) भी उमरान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। निसंका 35 गेंद पर 33 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। 14वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा (03) ने अक्षर की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 147 रन था। आखिरी तीन ओवर में उनके बल्लेबाजों ने 59 रन जोड़ लिए।

20 गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले शनाका ने 22 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत टीम 206 रनों तक पहुंच पाई। भारत की ओर से उमरान मलिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी टीम ने सात नो-बॉल और चार वाइड फेंकी। 206 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 21 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थो।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...