7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल'वो वर्ल्ड कप में गंभीर की तरह...', कोहली को लेकर इस दिग्गज...

‘वो वर्ल्ड कप में गंभीर की तरह…’, कोहली को लेकर इस दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से थोड़े समय के लिए ब्रेक पर है. कोहली श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है. वह वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू हो रही है, जहां कोहली के बल्ले की धमक देखने को मिलेगी.

अब विराट कोहली को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ी भविष्यवाणी की है. श्रीकांत ने कहा कि विराट कोहली इस साल के वनडे विश्व कप में वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा गौतम गंभीर ने 2011 विश्व कप के दौरान किया था. गौरतलब है कि गौतम गंभीर साल 2011 के विश्व कप में टीम इंडिया के लिए गेमचेंजर साबित हुए थे.

फाइनल में गंभीर ने किया था कमाल
गौतम गंभीर ने 2011 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 97 रन बनाकर भारत को ट्रॉफी जिताने में मदद की थी. विराट कोहली को मिशन वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है. वैसे भी भारतीय टीम को आईसीसी खिताब जीते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं.

मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं: श्रीकांत
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, ‘एक खिलाड़ी के रूप में 83′ विश्व कप जीतना और फिर 2011 के विश्व विजेता टीम का चीफ सेलेक्टर होना सुखद अहसास देता है. यह एक ऐसी कहानी है जो मैं अपने पोते-पोतियों को बता सकता हूं. गौतम गंभीर द्वारा खेली गई पारी अभूतपूर्व थी, वह भी विश्व कप में. उन्हें बधाई, मुझे उन पर गर्व है. पूरी सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि विराट कोहली हमें 2023 विश्व कप में वैसी ही वीरता दिखाएंगे.’

कोहली युवा खिलाड़ियों की मदद करेंगे!
श्रीकांत ने यह भी कहा कि कोहली इस साल विश्व कप के दौरान एंकर का रोल निभाएंगे और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को खुल कर खेलने की आजादी प्रदान करेंगे. श्रीकांत का मानना है कि जैसे गौतम गंभीर ने अतीत में एंकर की एक प्रमुख भूमिका निभाई है, वैसे ही इस बार विराट कोहली उस भूमिका को निभाएंगे.

श्रीकांत कहते हैं, ‘कोहली ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे, जैसे किशन ने दोहरा शतक लगाया था. श्रीकांत ने कहा, ‘यह सब स्वतंत्रता के बारे में है, अपने खिलाड़ियों को स्वतंत्रता देना, आप जो चाहते हैं वह करें, अपना खेल खेलें. भले ही आप आउट हो जाएं, यही दृष्टिकोण टीम का होना चाहिए.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...