7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलसरफराज ने शतक तो जड़ा पर अहम मौके पर लौटे पवेलियन, 10वें...

सरफराज ने शतक तो जड़ा पर अहम मौके पर लौटे पवेलियन, 10वें विकेट ने टाली पाकिस्तान की हार

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रा रहा। इसके साथ ही सीरीज 0-0 से ड्रॉ रहा। कराची टेस्ट के पांचवें दिन का खेल जब खत्म हुआ तो मैच काफी रोमांचक स्थिति में था। न्यूजीलैंड के जीत के लिए 1 विकेट की दरकार थी। वहीं पाकिस्तान को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने लगभग 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है। उन्होंने पहले तीन पारियों में अर्धशतक जड़ा था। अब उन्होंने शतक जड़ा, लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए और जब 118 रन बनाकर आउट हुए तो बाबर आजम की टीम की चिंता बढ़ गई। हालांकि, नसीम शाह और अबरार अहमद ने 21 गेंद खेलकर पाकिस्तान की हार को टाल दिया। खराब रोशनी के कारण अखिरी दिन पूरे ओवर का खेल नहीं हुआ।

सरफराज अहमद और सौद शकील ने 3 घंटे की बल्लेबाजी
न्यूज़ीलैंड ने अंतिम दिन सात विकेट लिए। टीम ने पाकिस्तान का स्कोर लंच तक 5 विकेट 80 रन कर दिया था। माइकल ब्रेसवेल ने 75 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने 6 गेंद के अंदर 2 विकेट ले लिए थे। इसके बाद सरफराज अहमद ने सौद शकील के साथ 32 रनों की साझेदारी की। दोनों ने तीन घंटे बल्लेबाजी की। शकील का स्लिप में डारेल मिचेल ने शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद अगहा सलमान ने 30 रन तेजी से बनाए, लेकिन मैट हेनरी ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

3 ओवर पहले मैच हुआ समाप्त
इसके बाद टिम साउदी ने हसन अली को एलबीडब्ल्यू और सरफराज को ब्रेसवेल की गेंद पर लेग स्लिप में केन विलियमसन ने शानदार कैच लपका। नंबर 10 के बल्लेबाज नसीम शाह और नंबर 11 अबरार अहमद ने ब्रेसवेल और उनके साथी स्पिनर ईश सोढ़ी (2-59) का डटकर सामना किया। इस दौरान 10 फील्डर बल्ले के एकदम पास थे। खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया तब 3 ओवर शेष थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...