11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयजोशीमठ में घरों और सड़कों में दरारें हो रहीं चौड़ी, जानें रक्षा...

जोशीमठ में घरों और सड़कों में दरारें हो रहीं चौड़ी, जानें रक्षा मंत्रालय ने क्यों मांगी सेना से रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है और सैकड़ों घरों में दरारें आ चुकी हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जोशीमठ सिर्फ ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से ही अहम नहीं है बल्कि यह सामरिक रूप से भी अहम है। यहां से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। जोशीमठ में भारतीय सेना का ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर है और सेना के साथ ही आईटीबीपी की तैनाती भी है।

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना से रिपोर्ट मांगी है कि जोशीमठ और उसके आसपास सेना की इमारतों और कैंट एरिया में क्या स्थिति है। वैसे वहां की तरफ जाने वाली सड़कों पर भी पिछले कुछ दिनों से दरारी देखी गई हैं, जो बढ़ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक आईटीबीपी ने भी गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है। जोशीमठ से कई उन परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, जिनके घरों में भारी दरारें आ गई हैं और वह खतरनाक हो गई हैं। इस आफत से निपटने के लिए अभी सेना की मदद नहीं मांगी गई है लेकिन भारतीय सेना ने छावनी बाजार में रहने वाली करीब 50 फैमिली को कैंट एरिया में शिफ्ट किया है। इन लोगों के घर दरारों की वजह से रहने लायक नहीं बचे हैं।

जोशीमठ इलाका भारतीय सेना के कामकाज के लिहाज से मिडिल सेक्टर में आता है। इसी के पास औली में पिछले साल नवंबर में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना ने मिलकर 15 दिन युद्धाभ्यास किया। यहां भारतीय सेना ने अपना पहला हाई एल्टीट्यूट फॉरेन ट्रेनिंग नोड भी बनाया है। जोशीमठ से करीब 46 किलोमीटर दूर बाराहोती है। बाराहोती को लेकर चीन के साथ भारत का विवाद है और दोनों देश मानते हैं कि यह विवादित है। पूरे लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल यानी एलएसी में 8 ऐसे विवादित पॉइंट हैं जिसे दोनों देश विवादित पॉइंट के तौर पर स्वीकार करते हैं और इसमें बाराहोती भी एक है। यह 42 स्क्वायर किलोमीटर का एरिया है। यह इलाका लद्दाख की तरह ही बहुत टफ टेरेन वाला है। यहां 9500 फीट की ऊंचाई है लेकिन बर्फ बहुत ज्यादा गिरती है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...