16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमहिला पर पेशाब करने वाले शख्स ने मांगी माफी, पर माफी ही...

महिला पर पेशाब करने वाले शख्स ने मांगी माफी, पर माफी ही काफी है?

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में एयर इंडिया की दो इंटरनेशनल फ्लाइट में बेहद ही शर्मनाक घटनाएं हुईं। पहली घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इस घटना को लेकर अभी चर्चा चल ही रही थी कि एक और इसी तरह की शर्मनाक घटना सामने आई। एयर इंडिया की ही पेरिस दिल्ली फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने महिला यात्री की कंबल पर पेशाब कर दिया। हालांकि, यात्री ने इस पर लिखित तौर पर माफी मांग ली। इसके बाद उसके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या माफी मांगने से अपराध कम हो जाएगा। आखिर इस तरह के दुर्व्यवहार करने की हिम्मत लोगों में कहां से आ जाती है। जब इनका कारनामा दुनिया के सामने आता है तो गिड़गिड़ाना शुरू कर देते हैं।

ताकि फिर कोई और ऐसा ना करने की हिम्मत ना करे
फ्लाइट में इस तरह की घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत है। इस तरह की घटनाएं फ्लाइट में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती हैं। स्थिति यह है कि अभी तक दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तार कर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न्यूयॉर्क- दिल्ली फ्लाइट में सफर करने वाले व्यक्ति के मामले में एयर इंडिया ने 30 दिन के लिए बैन लगाया है। इस पूरे मामले में विमानन कंपनी, डीजीसीए और दिल्ली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले कई बार सोचे। इस तरह की घटनाओं ने ये व्यक्ति देश को भी शर्मसार कर रहे हैं।

मुआवजे, किराया वापसी से गलती सुधर जाएगी?
शंकर मिश्रा के वकीलों ने कहा कि एक समझौते के बाद बुजुर्ग महिला को मुआवजा दिया गया था। मिश्रा ने 28 नवंबर को पेटीएम पर दोनों पक्षों के बीच हुई सहमति के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया था। हालांकि, लेकिन महिला की बेटी ने 19 दिसंबर को पैसे वापस कर दिए। अब सवाल उठता है कि दुर्व्यवहार के बाद मुआवजा देने इस तरह की घटनाओं में किस तरह स्वीकार किया जा सकता है। न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट मामले में आरोपी शंकर मिश्रा के वकीलों का कहना था कि आरोपी ने 28 नवंबर को कपड़े और बैग साफ करवाए थे। 30 नवंबर को उन्हें डिलीवर किया था। रिपोर्ट के अनुसार शंकर मिश्रा ने फ्लाइट में महिला से माफी मांगते हुए गिरफ्तार नहीं करवाने की बात कही थी। उसने अपने बीवी, बच्चों का भी हवाला दिया था। कपड़े और बैग साफ करने से अपराध की गंभीरता कम तो नहीं हो जाएगी। आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ 4 जनवरी को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। दूसरी तरफ, एयरलाइन ने पीड़ित यात्री को उस सेक्टर (न्यूयॉर्क-दिल्ली-बेंगलुरु) के लिए किराया वापस कर दिया था।

कंपनी ने टर्मिनेट कर पेश की मिसाल
मिश्रा अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी, वेल्स फारगो के इंडिया चैप्टर के उपाध्यक्ष था। पूरा मामला सामने आने के बाद कंपनी वेल्स फार्गो ने शंकर मिश्रा को टर्मिनेट कर दिया। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वेल्स फार्गो कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार को सर्वोपरि रखता है। कंपनी ने कहा कि ये आरोप बहुत परेशान करने वाले लगते हैं। इस व्यक्ति को वेल्स फार्गो से टर्मिनेट कर दिया गया है। हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें मिश्रा की तलाश कर रही है। मिश्रा मूल रूप से लखनऊ का निवासी है। वह मुंबई में रहता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...