12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedPNB ने कहा- सेविंग मांगोगे, 666 दिनों की FD पर 'जबरदस्त' ब्याज...

PNB ने कहा- सेविंग मांगोगे, 666 दिनों की FD पर ‘जबरदस्त’ ब्याज देंगे

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पर ग्राहकों को जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है. इन दिनों पीएनबी की 666 दिनों की FD स्कीम काफी पॉपुलर हो रही है. इस FD स्कीम पर आठ फीसदी से अधिक का ब्याज मिल रहा है. पीएनबी ने इस बार अपनी 666 दिनों की FD स्कीम के बारे में लोगों को बेहद ही मजेदार अंदाज में बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर जोमैटो , ब्लिंकिट ने एक विज्ञापन शेयर किया था, जिसमें जिसमें कहा गया था कि दूध मांगोगे, दूध देंगे और ‘खीर मांगोगे, खीर देंगे.’ इसके बाद कई और कंपनियों ने ऐसी ही लाइनें शेयर कीं. अब पंजाब नेशनल बैंक भी इसमें शामिल हो गया है.

‘सेविंग मांगोगे…’
पीएनबी ने ट्वीट कर लोन से लेकर सेविंग स्कीम को लेकर दूध मांगोगे, दूध देंगे और ‘खीर मांगोगे, खीर देंगे’ जैसी लाइनें शेयर की हैं. पंजाब ने ट्वीट किया- ‘सेविंग मांगोगे, 666 दिन की FD स्कीम पर 8 फीसदी का ROI (रेट ऑफ इंटरेस्ट) देंगे’. ‘पर्सनल लोन मांगोगे, प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन देंगे.’ इस तरह की कई लाइनें बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं.

सबसे अधिक ब्याज वाली स्कीम में निवेश का मौका
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 666 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 8.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. पीएनबी ने इस स्कीम की शुरुआत क्रिसमस के दौरान की थी. इसके बाद नए साल पर बैंक ने इसमें निवेश करने का मौका दिया. अब बैंक एक बार फिर से ग्राहकों को इस स्कीम में निवेश करने का मौका दे रहा है. पीएनबी वन ऐप, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से इस स्कीम में निवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर अधिक जानकारी के लिए नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं.

10 साल की FD पर ब्याज
इससे पहले बैंक ने 600 दिनों की एक FD स्कीम लॉन्च की थी. 600 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.85 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा था. पंजाब नेशनल बैंक फिलहाल 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम लोगों को 3.50 फीसदी से 6.10 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 4 फीसदी से 6.90 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.30 फीसदी से 6.90 फीसदी है. लेकिन 666 दिनों की FD पर बैंक 8.10 फीसदी सालाना की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...