5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलसऊदी अरब से सीखो कतर! रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड का सबसे बड़ा...

सऊदी अरब से सीखो कतर! रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड का सबसे बड़ा ‘गुनाह’ भी किया माफ

Published on

सऊदी अरब

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कतर में हुआ था और पूरे टूर्नामेंट में उसके क्रूर नियम छाए रहे। कपड़े पहनने से सेक्स तक पर नियम बनाए गए थे, जिसका पालन करना विदेशियों के लिए मुश्किल टास्क था। कुछ वैसे ही हालात सऊदी में भी हैं। यहां भी काफी कड़े नियम-कानून हैं, लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज के सबसे बड़े गुनाह का भी स्वागत कर रहा है।

रोनाल्डो-जॉर्जिना का गुनाह
यह बिना कपल बिना शादी किए सऊदी में साथ रहा और रहेगा, जो कि उसके नियमों के खिलाफ है। दरअसल, रोनाल्डो सऊदी के अल नासर क्लब से भारी भरकम राशि पर जुड़े हैं। क्लब के लिए उन्होंने डेब्यू भी कर लिया है। उन्होंने Al Tai FC के खिलाफ डेब्यू किया। हालांकि, वह कोई गोल नहीं दाग सके।

गर्लफ्रेंड से हैं दो बच्चे
वह इस इस्लामिक देश में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना के साथ पहुंचे थे। उनके साथ उनके बच्चे भी थे। जॉर्जिना बिना शादी के उनके दो बच्चों की मां हैं और यह इस्लामिक देश सऊदी में अपराध है।

सऊदी के नियमों के खिलाफ है यह
यही नहीं, बिना शादी के एक छत के नीचे रहना, रूम शेयर करना, भी अपराध है, लेकिन सऊदी ने अपने मेहमान के लिए इस नियम से समझौत किया है। यह कपल पति-पत्नी की तरह एक साथ रहेगा।

सऊदी के अधिकारी नहीं लेंगे रोनाल्डो पर एक्शन
इस बारे में जब सऊदी के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस कपल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन यह नियम उनके देश के हर किसी पर पहले की तरह ही लागू होगा।

कपल के हैं दो बच्चे
रोनाल्डो रियल मेड्रिड में खेलते समय जॉर्जिना के साथ रिलेशनशिप में आए थे। इसके बाद से वे दोनों साथ हैं। इस कपल को दो बच्चे भी हैं, जबकि 3 अन्य बच्चों के पिता भी रोनाल्डो हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...