11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयफजीहत के बाद दिल्ली पुलिस ने किए कई बदलाव, निधि को लेकर...

फजीहत के बाद दिल्ली पुलिस ने किए कई बदलाव, निधि को लेकर हुआ एक और खुलासा

Published on

नई दिल्ली

कंझावला केस के बाद हर तरफ दिल्ली पुलिस की बदनामी हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि न्यू ईयर की रात पहले से ज्यादा अलर्ट और एक्टिव होने का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस आखिर कहां थी। कंझावला केस से सबक लेते हुए अब दिल्ली पुलिस ने नाइट ड्यूटी पर तैनात अपने जवानों को कई आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने सभी SHO, ATO, Bravo से अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए कहा है। उन्हें रात में 12 बजे के बाद से सुबह चार बजे तक अपनी लाइव लोकेशन अपडेट करनी ही होगी। आदेश के अनुसार, कोई भी पुलिसकर्मी अपने डीसीपी की इजाजत के बिना पुलिस स्टेशन छोड़ नहीं सकेगा।

निधि के खिलाफ दर्ज है एक और केस
इससे पहले कंझावला सड़क हादसे में जान गंवाने वाली अंजलि सिंह की दोस्त निधि को लेकर एक और खुलासा हुआ है। कंझावला केस में मुख्य गवाह निधि पर आगरा में केस दर्ज है। निधि आगरा में रेलवे स्टेशन पर 10 किलो गांजे के साथ पकड़ी गई थी। उसके साथ पकड़े गए दो अन्य लड़कों के पास से भी थी 10-10 किलो गांजा बरामद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन तीनों लोगों ने जेल जाने से पहले पुलिस को बताया कि वो तेलंगाना से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे।
लोकप्रिय खबरें

अंजलि के दोस्त ने बताया क्यों निधि से हुई थी लड़ाई
कंझावाला मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। इस मामले से जुड़े एक और शख्स से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है। यह व्यक्ति मृतक अंजलि का दोस्त बताया जा रहा है। इस शख्स ने बताया कि पार्टी वाली रात अंजलि सिंह की निधि से रुपयों को लेकर लड़ाई हुई थी। अंजलि के दोस्त ने बताया कि निधि और अंजलि दोनों ही होटल में पार्टी कर रहे थे, उनके दोस्त भी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी शुरू हुई और फिर निधि ने अंजलि से अपने रुपयों की मांग की। जिसपर अंजलि ने उससे अपने चाबियां मांगी। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...