15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअंजलि एक्सीडेंट केस में शाहरुख के NGO ने की आर्थिक मदद, किंग...

अंजलि एक्सीडेंट केस में शाहरुख के NGO ने की आर्थिक मदद, किंग खान की दरियादिली के कायल हुए फैंस

Published on

सुल्तानपुरी, कंझावला अंजलि एक्सीडेंट में शाहरुख खान की एनजीओ मदद के लिए आगे आए हैं।शाहरुख खान की एनजीओ मीर फाउंडेशन ने 20 वर्षीय लड़की अंजलि सिंह के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है। आइए बताते हैं शाहरुख खान की ओर से क्या आर्थिक मदद की गई है।

हाल में ही दिल्ली में एक भयंकर एक्सीडेंट का मामला सामने आया। नए साल के मौके पर दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावला के बीच मारुति बलेनो कार ने अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटा। इस दर्दनाक हादसे में अंजलि की जान चली गई। इस मामले में शाहरुख खान मदद के लिए आगे आए हैं। शाहरुख खान की एनजीओ मीर फाउंडेशन ने 20 वर्षीय लड़की अंजलि सिंह के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है। बता दें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह एनजीओ चलाते हैं जो जरूरतमंदों की मदद के लिए समय समय पर आगे आते हैं।

ई-टाइम्स के मुताबिक, सूत्र ने खुलासा किया कि, “शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को अज्ञात राशि दान की है। अंजलि परिवार की एकमात्र कमाने वाली थी जिसमें उनकी मां और भाई-बहन शामिल हैं।” सूत्र ने ये भी बताया कि अंजलि के भाई-बहनों को राहत देते हुए विशेष रूप से मां को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए ये राशि दान की है।

अंजलि केस में शाहरुख खान की आर्थिक मदद
हालांकि अभी ये सामने नहीं आया है कि मीर फाउंडेशन की ओर से कितने रुपये की आर्थिक मदद की है। मगर एक्टर के इस नेक पहल की सोशल मीडिया पर भी तारीफ हो रही है। इससे पहले भी ये फाउंडेशन कई जरूरतमंद की ओर से मदद कर चुके हैं।

जानिए मीर फाउंडेशन के बारे में
बता दें SRK ने मीर फाउंडेशन की स्थापना अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर एक परोपकारी फाउंडेशन के रूप में की। एनजीओ का लक्ष्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली दुनिया बनाने के लिए काम करता है।

शाहरुख खान की पठान
बता दें शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर बिजी चल रहे हैं। पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी। जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...