6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ...

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ खूंखार गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी। अब दोनों टीमों के बीच 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेले जाएगी। पाकिस्तान दौरे के बाद कीवी टीम भारत भी आएंगी। 18 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। लेकिन उससे पहले टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं।

मैट हेनरी हुए बाहर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हेनरी को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन चोट लगी थी लेकिन उन्होंने चोट के साथ गेंदबाजी की। कोच गैरी स्टीड ने इसकी पुष्टि की। स्टीड ने शनिवार को कहा ,‘उसे वनडे टीम से बाहर रहना पड़ेगा।’ न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी उनके विकल्प की घोषणा नहीं की है। हेनरी टेस्ट टीम के साथ स्वदेश लौट जायेंगे।

31 साल के तेज गेंदबाज मैच हेनरी के नाम 65 वनडे में 116 विकेट हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ ही 2014 में अपना वनडे डेब्यू किया था। उस मुकाबले में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। भारत के खिलाफ 9 वनडे में उनके 15 विकेट हैं।

कहां होंगे वनडे मुकाबले
18 जनवरी को हैदराबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा। दूसरे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा। यह इस मैदान पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला भी होगा। सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर मैदान पर होगा। इसके बाद 27 जनवरी से टी29 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके मुकाबले रांची, लखनऊ और अहमदाबाद में होंगे।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर, डैरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढ़ी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...