3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: सदर बाजार में धमाके जैसी आवाज से अफरातफरी, वजह की तलाश...

दिल्ली: सदर बाजार में धमाके जैसी आवाज से अफरातफरी, वजह की तलाश में जुटी पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान में विस्फोट की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 6.30 बजे विस्फोट की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार के कुतुब रोड पर दमकलकर्मी 2 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं.फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक यह मामला बिल्डिंग ढहने का लगता है क्योंकि साइट पर कोई आग या धुआं नहीं है. हालांकि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

दिल्ली का सदर बाजार काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. शाम के समय में अचानक विस्फोट से इलाके में भगदड़ का माहौल हो गया है. पुलिस वहां से लोगों को दूर करने की कोशिश में जुटी है. वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में धमाके की बात को गलत ठहराया है. पुलिस का कहना है कि हम कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. यह वॉटर पंप के पाइप फटने का मामला लग रहा है.

चांदनी चौक से भी आया था आग लगने का मामला
बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार में आग लगने का मामला सामने आया था. उस आग को बुझाने के लिए कई दिनों की मसक्कत की गई. कई दिनों तक जली हुई दुकानों के मलबे से धुआं निकलता रहा. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद से 150 से अधिक दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया था.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...