11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयभीषण ठंड के साथ अब कोहरा भी बनेगा मुसीबत, दिल्ली समेत इन...

भीषण ठंड के साथ अब कोहरा भी बनेगा मुसीबत, दिल्ली समेत इन शहरों के लिए IMD का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं से कांप रहा है. दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर और कोहरे का डबल अटैक है तो वहीं पहाड़ों पर जमाने वाली ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं. पारा माइनस में पहुंच गया है. श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे है. बठिंडा और जम्मू में कोहरा इतना घना है कि विजिविलिटी 25 मीटर से भी कम हो गयी है. आगरा में तो जीरो विजिविलिटी की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का कहना है कि इंडो गंगेटिक प्लेन इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाओं और उच्च नमी के जारी रहने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में अगले दो से 3 दिन रात और तड़के घना कोहरा रहने की संभावना है. जिसका सीधा असर वाहन चालकों, फ्लाइट और ट्रेनों पर देखने को मिलेगा.

इसके साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी में रहेगा. मौसम वैज्ञानिक वीके सोनी की मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अगले 3-4 दिनों के लिए ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहेगा. जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है. लोग इस दौरान अपने-अपने घरों में ही रहें और बहुत अधिक होने पर ही बाहर निकलें.

दिल्ली में टूट रहे ठंड के रिकॉर्ड
बता दें कि नए साल के बाद से ही दिल्ली में ठंड के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं. गुरुवार को दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई थी. दो दिन पहले ही दिल्ली सीजन का सबसे ठंडा दिन होने का 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. वहीं भीषण ठंड में हार्ट और ब्रेन अटैक से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. जैसे जैसे ठंड का प्रकोप पूरे उत्तर भारत में बढ़ रहा है, कार्डियोलॉजी में मरीजों का आना बढ़ता जा रहा है.

रेल यातायात पर भी असर
सर्दी के सितम से लोग जहां बेहाल हैं, वहीं घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लग गई है. आलम यह है कि अपने निर्धारित समय से चलने के लिए मशहूर यूपी और बिहार से होकर गुजरने वाली राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी कई घंटे की देरी से चल रही हैं. कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर अच्छा खासा असर पड़ रहा है और इस भीषण शीतलहर में ट्रेनों के इंतजार में पैसेंजर भी बेहाल हो रहे हैं.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...