17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedहाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन ने मांगी ट्विटर पर माफी, लोग बोले- दूसरा...

हाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन ने मांगी ट्विटर पर माफी, लोग बोले- दूसरा अकाउंट बना लो, ऐसे न चलेगा

Published on

पॉप्युलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14’ का बोरिया-बिस्तर बंध गया है। मतलब कि ऑफ एयर हो गया है। इसकी जगह टीवी पर अब ‘मास्टर शेफ’ शुरू हो गया है। लेकिन फिलहाल मामला कुछ और ही है। केबीसी 14 के खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह उनका ट्वीट है। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर मांफी भी मांग रहे हैं। अब ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ऐसा करने की नौबत आ गई, इसके बारे में आइए बताते हैं।

दरअसल, Amitabh Bachchan ने ‘ऊंचाई’ पर हाल ही में एक ट्वीट किया था। लेकिन उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उस ट्वीट का नंबर गलत हो गया है। उन्होंने इसे एक ‘भयानक गलती’ बताया है। ट्वीट कर लिखा है- T 4515- एक डरावनी गलती। मेरे सभी T नंबर पिछले सही नंबर से गलत हो गए हैं। सही जो है वो है T 4514. इसके बाद सब गलत है। T 5424, 5425, 5426, 4527, 5428, 5429, 5430, सब गलत है। होना जो चाहिए वो है- T4515, 4516, 4517, 4518, 4519 4520, 4521.

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ माफी मांगी है। हालांकि ये पहली बार नहीं, जब उनके ट्वीट्स की नंबरिंग में गलती हुई हो। इसके पहले भी उनसे कई बार ऐसा हुआ है और वह उसको पब्लिकली एक्सेप्ट भी करते हैं। इस बार भी जब उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी तो फैन्स उन पर लट्टू हो गए। लेकिन कुछ ने उनका मजाक उड़ना शुरू कर दिया।

लोगों ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर ली चुटकी
एक यूजर ने लिखा कि अमिताभ बच्चन नंबर से ऑब्सेस्ड हो गए हैं। एक ने कहा- मैं तो लंबे समय से ट्विटर का इस्तेमाल कर रहा हूं लेकिन आज तक ये नंबर का कॉन्सेप्ट नहीं समझ पाया हूं। एक ने कहा- बिग बी गलत नंबर्स को लेकर इतने परेशान क्यों हो जाते हैं? एक ने कहा- इन्होंने अभी भी अपनी एक बड़ी गलती नहीं मानी जब शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम में शादी कर ली थी। एक यूजर ने तो अमिताभ बच्चन को नया अकाउंट बनाने की नसीहत दे दी। कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। ये T नंबर का लोचा अब हाथ से निकल गया है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...