12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसलमान पर बरसीं सोमी, 'दुनिया के सामने मुझसे मांगो माफी, कुबूल करो...

सलमान पर बरसीं सोमी, ‘दुनिया के सामने मुझसे मांगो माफी, कुबूल करो गुनाह’

Published on

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. सोमी लगातार अपने साथ हुए व्यवहार के बार में बात कर रही हैं. उन्होंने के कई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर बड़े शारीरिक, यौन और मौखिक शोषण के आरोप लगाए हैं. सोमी का कहना है कि इसकी वजह से वो ट्रॉमा में थीं.

सोमी अली ने लगाए आरोप
सोमी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इल्जाम लगाया था कि सलमान खान ने उनके एक शो को भारत में बैन करवाने की कोशिश की. उनके मुताबिक, डिस्कवरी इंडिया के शो फ्लाइट ओर फाइट की स्क्रीनिंग को सलमान ने भारत में रोकने की कोशिश की थी. पहले सोमी अली ने जिंदगी में यौन शोषण का शिकार होने पर बात की.

उन्होंने कहा कि कई बार पीड़ित को अपने साथ हुए शोषण पर बात करने में सालों लग जाते हैं. इस बीच उन्होंने बार-बार कहा कि अगर सलमान खान दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि वो सभी के साथ अच्छा बर्ताव करत हैं. सभी लोग अंदर ने ‘काले’ होते हैं.

पब्लिक में माफी मांगे सलमान
सोमी अली ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि सलमान खान कुबूल करे कि उसने मेरे साथ क्या-क्या किया है. वर्बल, सेक्शुअल और फिसिकल अब्यूज से जो मैं गुजरी हूं उसके लिए मैं चाहती हूं वो दुनिया के सामने मुझसे माफी मांगे. लेकिन ये चीज एक घमंडी और खुदपसंद इंसान नहीं शायद कभी नहीं करेगा. मैं चाहती हूं कि वो मेरा शो बैन से हटवा दे. मैं चाहती हूं कि मेरा शो ‘नॉ मोर टियर्स’ भारत में देखा जाए. मैंने इस शो को अपने 15 साल के खून-पसीने की मेहनत से बनाया है. 40,000 मर्दों और औरतों की जान मैंने बचाई है.’

आईने में देखकर करे खुद से सवाल
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहती हूं कि मिस्टर खान आईने में खुद को देखें और खुद से सवाल पूछें- तुम कैसे ये बोल सकते हो कि तुमने कभी मुझपर हाथ नहीं उठाया और कभी मुझे अब्यूज नहीं किया? तुम कैसे ये सब जानते हुए आराम से जी सकते हो और फिर इन बातों को नकार सकते हो और फिर मेरे शो को बैन करने की हिम्मत कर सकते हो? शर्म आनी चाहिए तुम्हें. मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन तुम्हारे अंदर हिम्मत आएगी और तुम दुनिया के सामने मुझसे माफी मांगोगे और मानोगे कि तुमने मेरे साथ क्या किया है.’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...