11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयभुवनेश्वर जा रही फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल...

भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित

Published on

नई दिल्ली,

विमानन कंपनी विस्तारा की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में सोमवार शाम तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई. सूत्रों के मुताबिक, हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया. यह घटना शाम 7.53 मिनट पर हुई. डीजीसीए सूत्रों का कहना है कि विस्तारा की फ्लाइट ए320 का ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान एयर टर्न बैक में फंस गया था. विमान की 8.19 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई.

डीजीसीए सूत्रों के मुताबिक, उड़ान भरते ही विमान के पायलट को पता चला कि विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया है. इसकी सूचना पायलट ने एटीसी को दी, जिसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं और अलर्ट घोषित कर दिया गया.

बता दें कि एयर इंडिया में नवंबर और दिसंबर में हुई दो घटनाओं की वजह से डीजीसीए अब पूरी तरह से चौकन्ना है. दरअसल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में सफर कर रहे नशे में धुत्त एक शख्स ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शर्मनाक घटना के मामले के तूल पकड़ने पर डीजीसीए सख्त हो गया था और उसने मामले में एयर इंडिया को नोटिस भी जारी किया था.

एयर इंडिया ने इससे पहले डीजीसीए को भी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें एयरलाइन ने यह सफाई दी थी कि आखिर क्यों घटना के एक महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई.वहीं, दिसंबर की शुरुआत में एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था. पेरिस से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त एक शख्स ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था. यह घटना छह दिसंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 142 में हुई थी.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...