6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलपहले वनडे में डबल सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर बाहर, रोहित का चौंकाने...

पहले वनडे में डबल सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर बाहर, रोहित का चौंकाने वाला फैसला

Published on

गुवाहाटी,

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मगर इस मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने फैन्स को चौंकाया है. उन्होंने पिछले वनडे मैच में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईशान किशन को बाहर कर दिया है. उनकी जगह बतौर ओपनर शुभमन गिल को मौका दिया गया है.

प्लेइंग-11 से बाहर ईशान और सूर्यकुमार
दूसरा चौंकाने वाले फैसला सूर्यकुमार यादव को लेकर रहा है. टी20 की वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जगह नहीं मिली है. कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें बेंच पर बैठाया है. उनकी जगह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में बरकरार रखा है. फैन्स को यह दोनों फैसले काफी चौंकाने वाले लगे हैं.

हालांकि रोहित शर्मा ने एक दिन पहले ही यह साफ कर दिया था कि ईशान और सूर्या को पहले वनडे मैच में जगह नहीं मिलेगी. मगर फैन्स को उम्मीद थी कि शायद आखिरी मौके पर इन दोनों ही स्टार प्लेयर को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. मगर फैन्स की यह उम्मीदें बेमानी साबित हुईं. ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे में 131 बॉल पर 210 रनों की पारी खेली थी. जबकि सूर्या ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ ही टी20 में शतक लगाया था.

फैन्स को इन फैसलों ने भी चौंकाया
ईशान और सूर्या के अलावा फैन्स को यह देखकर भी बड़ा झटका लगा है कि प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिली है. कुलदीप और वॉशिंगटन ने बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. इन दोनों ने बैट और बॉल दोनों ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...