10.5 C
London
Wednesday, October 29, 2025
Homeराष्ट्रीयमहिलाओं को पीरियड्स के वक्त मिले छुट्टी... सुप्रीम कोर्ट में पहुंची गुहार

महिलाओं को पीरियड्स के वक्त मिले छुट्टी… सुप्रीम कोर्ट में पहुंची गुहार

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा गया है कि महिलाओं को माहवारी के समय छुट्टी दी जाए। शीर्ष अदालत में एडवोकेट शैलेंद्र मणी त्रिपाठी ने यह याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि महिला स्टूडेंट्स और कामकाजी महिलाओं को माहवारी के वक्त छुट्टी दी जानी चाहिए। याचिकाकर्ता ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन की एक स्टडी का हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि माहवारी के वक्त महिलाओं को काफी दर्द रहता है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि दर्द की स्थिति यह होती है कि वह किसी आदमी के हार्ट अटैक में होने वाले दर्द के बराबर होता है। इस कारण कामकाजी महिलाओं के काम की क्षमता को प्रभावित करता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि कई कंपनियां पेड पीरियड लीव ऑफर करती हैं।

जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि कई राज्य भी महावारी छुट्टी देते हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि महिलाओं को इससे वंचित करना उनके समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है। महिलाएं भारत की नागरिक हैं और उन्हें समान अधिकार मिले हुए हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि 2018 में शशि थरूर ने वूमेन्स सेक्सुअल रिप्रोडक्टिव एंड मेंस्ट्रूअल राइट्स बिल पेश किया था। इसमें कहा गया था कि महिलाओं को पब्लिक अथॉरिटी फ्री में सिनेटरी पैड आदि उपलब्ध कराएं। याचिकाकर्ता ने कहा कि पीरियड के समय छुट्टी के लिए कोई कानून नहीं है।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि यूके, वेल्स, चीन, जापान , ताइवान, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया, स्पेन और जांबिया में माहवारी के लिए छुट्टी अलग-अलग नाम पर दी जाती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को कहा था कि माहवारी छुट्टी के लिए दाखिल पीआईएल को रिप्रजेंटेशन के तौर पर देखा जाए। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ने लिखित जवाब में कहा था कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज लीव रूल्स 1972 में मेंस्ट्रूअल लीव के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

Latest articles

चक्रवात ‘Mokha’ का कहर: ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश

भीषण चक्रवात 'मोखा' (Cyclone Mokha) ने बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam district)...

महारत्न BHEL को Q2 FY26 में हुआ ₹106.15 करोड़ का मुनाफा! कुल आय रही ₹6,584.10 करोड़

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26...

छठ पूजा महोत्सव पर पूजा दीक्षित के सुमधुर गीत ने बांधा शमां

भेल भोपाल ।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी संस्था के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह ने छठ पूजा...

अयोध्या नगर से बस सेवा शुरू नहीं

भेल भोपाल।राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर से कजलीखेड़ा के बीच सीधी बस सेवा अब...

More like this

चक्रवात ‘Mokha’ का कहर: ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश

भीषण चक्रवात 'मोखा' (Cyclone Mokha) ने बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam district)...

12 राज्यों में वोटर-लिस्ट अपडेट शुरू

नई दिल्ली।देशभर के 12 राज्यों में आज से वोटर सूची (Voter List) की अपडेट...

चक्रवात ‘मोन्था’ (Monsha/Mocha) बना तूफान — तटीय राज्यों में बड़ी तैयारी

नई दिल्ली।बंगाल की खाड़ी में बना मोन्था मंगलवार सुबह तूफान में बदल गया और...