11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यसीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 'राज उन्नति' की 5वीं उच्च स्तरीय...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज उन्नति) की 5वीं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अनूठी डिजिटल और प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए प्रदेश के विकास कार्यों को एक नई गति और दिशा मिल रही है। मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी, ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण बुनियादी परियोजनाओं की समय-सीमा (टाइमलाइन) और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता (क्वालिटी) हर हाल में सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि राज उन्नति के तहत अब तक आयोजित हो चुकीं बैठकों में राज्य सरकार द्वारा डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृहद परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके क्रियान्वयन की राह आसान की जा चुकी है। बैठक के दौरान राज्य की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जलदाय और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में प्रदेश के किसी भी कोने में आमजन को पानी और बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े।

इसके लिए विभाग अपनी मॉनिटरिंग प्रणाली को चौबीस घंटे सक्रिय रखें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की देशव्यापी अपील का संदर्भ देते हुए अधिकारियों और प्रदेशवासियों से राष्ट्रहित में ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की बचत को प्राथमिकता देने तथा ऊर्जा संरक्षण के उपायों को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करने का आह्वान किया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...